back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market : ईरान-इजरायल तनाव से हिला शेयर बाजार: Sensex 1100 अंक टूटा, दो मिनट में 8 लाख करोड़ का नुकसान

ईरान पर इजरायल के हमले की खबरों ने पूरी दुनिया के बाजारों में भय और अनिश्चितता का माहौल बना दिया है। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा,जहां शुक्रवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1100 अंक गिर गया।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ईरान पर इजरायल के हमले की खबरों ने पूरी दुनिया के बाजारों में भय और अनिश्चितता का माहौल बना दिया है। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा, जहां शुक्रवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1100 अंक गिर गया और निफ्टी 50 भी 24,600 के नीचे आ गया। बाजार खुलते ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप गुरुवार के 450 लाख करोड़ से गिरकर 442 लाख करोड़ रह गया। इसका मतलब है कि महज 2 मिनट में निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

 तेल के दाम बढ़े, महंगाई बढ़ने की आशंका

इजरायल के हमले के बाद कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल: 8.84% चढ़कर $75.49 प्रति बैरल WTI क्रूड ऑयल: 9.22% उछलकर $74.36 प्रति बैरल अगर ये दाम ज्यादा दिन टिके, तो इससे मंहगाई बढ़ सकती है और भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।

किन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई?

अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को बोइंग विमान हादसे के एक दिन बाद टाटा मोटर्स के शेयर में 2 प्रतिशत नीचे फिसल गए. इसके अलावा गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 0.32%, आईटीसी 0.46%, टीसीएस- 0.49%, सन फार्मा-0.55% और एक्सिस बैंक- 0.69% है. ईरान-इजरायल तनाव का सीधा फायदा ऑयल इंडिया को मिला है. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से ऑयल इंडिया करीब 3 प्रतिशत मजबूत हुआ है. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ है। गुरुवार को बंद 85.60 प्रति डॉलर शुक्रवार को खुला 86.14 प्रति डॉलर यानी 54 पैसे की गिरावट, जो बताता है कि विदेशी निवेशक बाजार से दूरी बना रहे हैं।

 इजरायल का जवाब

इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल कत्ज ने देश में आपातकाल की घोषणा की है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जब तक खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता, ऑपरेशन जारी रहेगा। इससे साफ है कि तनाव और बढ़ सकता है। निवेशकों को अलर्ट रहना होगा, खासकर उन कंपनियों में जिनका सीधा संबंध तेल, ऊर्जा या अंतरराष्ट्रीय व्यापार से है। भविष्य की स्थिति काफी हद तक भूराजनीतिक फैसलों और युद्ध की गंभीरता पर निर्भर करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...