back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening : 5 दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, Sensex 450 अंक चढ़ा

Today Share Market Live Update : भारतीय शेयर बाजार ने आज अच्छी शुरुआत की। बाजार हरे निशान में खुलकर कारोबार कर रहा है। इससे पहले कल बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी है। चौथी तिमाही के आर्थिक आंकड़े जारी होने से पहले आज कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 350 अंक के फायदे में पहुंचा। सुबह 9:15 बजे बीएसई सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा के फायदे में खुला है। शुरुआती सत्र में बाजार मजबूत दिखा। रिकवरी के भी अच्छे संकेत मिले हैं। सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स 450 अंकों के फायदे के साथ 74440 लेवल के पास कारोबार कर रहा था। निफ्टी 125 अंकों की मजबूती लेकर 22615 अंक के पास पहुंचा था।

अच्छी अर्थव्यवस्था की उम्मीद से बाजार में तेजी

आज पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2024 के देश की अर्थव्यवस्था के आधिकारिक आंकड़े जारी होंगे। रिजर्व बैंक समेत तमाम एनालिस्ट इस तिमाही में अर्थव्यवस्था के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। इस कारण प्री-ओपन सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई सेंसेक्स 325 अंक मजबूत था। यह 74200 के लेवल के पार पहुंचा था। एनएसई निफ्टी 80 अंकों के फायदे में था। गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा करीब 70 अंकों के फायदे के साथ 22700 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

कल इतने अंक गिरा था बाजार

गुरुवार को बाजार लगातार 5वें दिन नुकसान में था। मंथली एक्सपायरी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में 1-1 फीसदी गिरे थे। बीएसई सेंसेक्स 617.30 अंक गिरकर 73885.60 के लेवल पर था। निफ्टी 50 इंडेक्स 216.05 अंकों के नुकसान पर 22488.65 के लेवल पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती सेशन में बड़े शेयरों की चाल

आज बाजार खुलते ही बड़े शेयरों का हाल बढ़िया दिखा। सेंसेक्स के 30 में से केवल 4 शेयर नुकसान में थे। 26 शेयर फायदे में कारोबार कर रहे थे। इंफोसिस, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल जैसे शेयर गिरे थे। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे अधिक 2 फीसदी मजबूत था। एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, सन फार्मा, टाटा मोटर्स जैसे शेयर अच्छे फायदे में दिखे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...