back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Today: शेयर मार्केट में आज लौटी तेजी, Asian Paints का Share चढ़ा

Share Market Today Live Update: भारतीय शेयर बाजार आज संभलने के प्रयास में जुटा है। गुरुवार की जबरदस्त गिरावट के बाद आज तेजी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार की आज बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। गुरुवार की भारी गिरावट से उबरने में बाजार को बेहद मेहनत करनी पड़ रही है। सुबह 10 बजे शेयर बाजार में कुछ रिकवरी आई। निफ्टी 151 अंक बढ़कर 22109 के लेवल पर आ गया। सेंसेक्स में 510 अंकों की उछाल आई। यह 72913 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। आईटी, पीएसयू बैंक और रियलटी सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टोरियल इंडेक्स तेजी के हरे निशान में आ गए हैं। सबसे अधिक 1.42 फीसदी का उछाल एफएमसीजी शेयरों में है। फार्मा शेयर 1.11 फीसदी ऊपर हैं। हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.96 फीसदी की उछाल है। मेटल सेक्टर में 0.75 फीसदी की बढ़त है।

सेंसेक्स 71.28 अंक चढ़ा

बीएसई का सेंसेक्स 71.28 अंक चढ़कर 72475 के लेवल पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 33.45 अंक चढ़कर 21990 पर खुला है। बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 5 शेयरों में गिरावट बनी है। आईटीसी का शेयर 2.13 फीसदी उछलकर कारोबार कर रहा है। सन फार्मा 1.75 फीसदी ऊपर चढ़ा है। जेएसडब्ल्यू स्टील 1.84 फीसदी, एनटीपीसी 1.37 फीसदी ऊपर हैं। नेस्ले भी टॉप गेनर बना है।

निफ्टी के शेयरों की चाल

एनएसई निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में मजबूती दिखी है। केवल 8 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी ने 21950 तक का लो लेवल और 22076 का हाई लेवल बनाया है। इसके टॉप गेनरों में बीपीसीएल 2.78 फीसदी चढ़ा है। आईटीसी 2 फीसदी ऊपर गया है। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 1.64%, एशियन पेंट्स का शेयर 1.62% ऊपर गया है। जेएसडब्ल्यू स्टील भी 1.62% ही मजबूत हुआ है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Updates: चौथे कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 83,880 पर; Nifty 25,800 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...