back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Canara Bank Share Price: केनरा बैंक देगा हर Share पर जबर्दस्त डिविडेंड, जान लें Q4 का नेट प्रॉफिट

Canara Bank Q4 : केनरा बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शेयर होल्डरों को 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 16.10 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। पिछले वित्त वर्ष (2023-24) की चौथी तिमाही में केनरा बैंक के शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 3175 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। बैंक ने यह जानकारी बुधवार को शेयर बाजार को दी। उसने बताया कि उसकी कुल इनकम बढ़कर 34025 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 28685 करोड़ रुपये थी। ब्याज आय बढ़कर 28807 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले साल इस तिमाही में 23910 करोड़ रुपये थी।

सिफारिश को AGM में मंजूरी मिलना जरूरी

बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने शेयर होल्डरों को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 16.10 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके लिए आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में अनुमति मिलना जरूरी है। परिसंपत्ति गुणवत्ता मामले में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) 31 मार्च 2024 तक कुल एडवांस के 4.23% पर आ गईं।

नेट NPA घटा

बैंक का सकल एनपीए मार्च 2023 के आखिर तक 5.35% था। इस तरह नेट NPA 2024 के आखिर तक घटकर 1.27% रह गया। एक साल पहले बैंक का नेट NPA 1.73% था। जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक के Gross NPA में साल-दर-साल 112 आधार अंकों की गिरावट आई थी। नेट NPA में साल-दर-साल 46 आधार अंकों की गिरावट दर्ज की गई। BSE Sensex में 0.06% की गिरावट की तुलना में केनरा बैंक के शेयर 3.41% बढ़कर 557.20 रुपये पर पहुंच गए।

14 जून 2023 को 12 रुपये का दिया था डिविडेंड

इससे पहले 14 जून 2023 को केनरा बैंक ने 12 रुपये का डिविडेंड दिया था। पिछले वित्तीय वर्ष के लिए कुल डिविडेंड 16.10 रुपये होगा, जो 2920.74 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2023 में बैंक ने प्रति शेयर 6.5 रुपये का सिर्फ एक डिविडेंड घोषित किया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच करेंसी मार्केट में उथल-पुथल, देखें दोनों देशों में कौन है आर्थिक रूप से मजबूत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं। सैन्य गतिविधियों और आपातकाल की घोषणाओं के बीच दुनिया...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...