back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेयर बाजार ने पकड़ी तेजी, सेंसेक्स 341 अंक उछला

कारोबार की शुरुआत में निवेशकों की जोरदार खरीदारी की बदौलत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 340.73 अंक यानी 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 61,615.82 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ खुला। लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 341 अंकों की बढ़त के साथ एक बार फिर 62 हजार की ओर अग्रसर है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स में 340.73 अंक की तेजी

कारोबार की शुरुआत में निवेशकों की जोरदार खरीदारी की बदौलत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 340.73 अंक यानी 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 61,615.82 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 99.25 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 18,115.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स जैसी कंपनियों पर दांव लगा

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में निवेशकों ने अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों पर दांव लगाया और जमकर खरीदारी की है, जिससे ये स्टॉक टॉप गेनर की सूची में आ गए।

वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प और टाइटन जैसी कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली हो रही है, जिससे ये स्टॉक टॉप लूजर की श्रेणी में आ गए हैं।

सेंसेक्स 242.83 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद

बुधवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 242.83 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 61,275.09 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी भी 86 अंक यानी 0.48 फीसदी उछलकर 18,015.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵