back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 94 अंक उछला

कारोबार की शुरुआत होते ही निवेशकों ने अडाणी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, डिविस लैब्स, बजाज फिनसर्व और बजाज ऑटो जैसी कंपनियों पर जमकर दांव लगाया जिससे ये स्टॉक टॉप गेनर की सूची में आ गए।

 नई दिल्ली, एजेंसी। हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स एक बार फिर 60 हजार की ओर बढ़ता दिख रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 93.85 अंकों की बढ़त

वैश्विक बाजार के दबाव के बीच निवेशकों की खरीदारी से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इससे कई शेयरों में बढ़त और कुछ शेयरों में गिरावट दिख रही है। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 93.85 अंक यानी 0.16 की तेजी के साथ 59,699.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 11.25 अंक यानी 0.064 फीसदी की बढ़त के साथ 17,522.50 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

इससे पहले बाजार खुलते ही सेंसेक्स 207 अंकों की बढ़त के साथ 59,813 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 71 अंक उछलकर 17,582 के स्तर पर पहुंच गया था।

अडाणी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स टॉप गेनर

कारोबार की शुरुआत होते ही निवेशकों ने अडाणी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, डिविस लैब्स, बजाज फिनसर्व और बजाज ऑटो जैसी कंपनियों पर जमकर दांव लगाया जिससे ये स्टॉक टॉप गेनर की सूची में आ गए। वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, हिंडालको इंडस्ट्रीज, आश्यर मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एलएंडटी जैसी कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली से ये स्टॉक टॉप लूजर की सूची हैं।

बीएसई का सेंसेक्स 139.18 अंक लुढ़कर 59,605.80 के स्तर पर हुआ बंद

एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 139.18 अंक यानी 0.23 फीसदी लुढ़कर 59,605.80 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 43.05 अंक यानी 0.25 फीसदी टूटकर 17,511.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...