back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: शेयर बाजार ऑलटाइम हाईलेवल पर खुला, अडानी के शेयर झूमे

Today Share Market Update: घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी है। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी, बैंक निफ्टी ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड लेवल पर खुले।

नई दिल्ली, रफ्तार। घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी है। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी, बैंक निफ्टी ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड लेवल पर खुले। तीसरे दिन भी बाजार रिकॉर्ड हाई पर खुला है। घरेलू निवेशक के साथ-साथ एफआईआई का भरोसा भी स्टॉक मार्केट पर बरकरार है।

कैसे रही ओपनिंग?

शेयर बाजार में ऐतिहासिक बढ़त बनी है। आज बीएसई का सेसेंक्स 238.79 अंकों की ऊंचाई के साथ 69534 पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 95.65 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 20950 पर खुला है। इस तरह 21 हजार के ऐतिहासिक स्तर से केवल 50 अंक दूर खुला है।

अडानी शेयरों का धमाकेदार प्रदर्शन जारी

अडानी ग्रुप स्टॉक्स पैक पूरी तरह बढ़त के हरे रंग में रंगा है। लगातार तीसरे दिन यह शेयर धमाकेदार तेजी से ट्रेड कर रहे हैं। अडानी पोर्ट्स ओपनिंग के साथ NSE पर 4.50% उछला और NSE (एनएसई) पर अडानी एंटरप्राइजेज में 5 फीसदी की जोरदार तेजी थी। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 14% का बंपर उछाल और ये एनएसई पर 1234.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

बैंक निफ्टी में तेजी के बाद हुई मुनाफावसूली

बैंक निफ्टी में तूफानी तेजी का सिलसिला बरकरार था और ओपनिंग में रिकॉर्ड हाई पर लेवल दिखाया था। इसके बाद कुछ मुनाफावसूली देखी गई। बैंक निफ्टी 47256 पर खुला था। इसने ओपनिंग के 10 मिनटों में 47259 का उच्च स्तर और 46847 का निचले स्तर पर था। बैंक निफ्टी के 12 में से 5 शेयर अब तेजी पर हैं और 7 शेयरों में गिरावट आई है। इसका टॉप गेनर आज भी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक है। इसमें 1 फीसदी से अधिक उछाल बना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...