back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market: एक दिन में ठंडी पड़ी शेयर बाजार की रफ्तार, Sensex-Nifty गिरकर खुले; आईटी शेयरों में भारी दबाव

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 0.5 परसेंट की गिरावट के साथ 83300 के निशान से नीचे खुला। निफ्टी में भी 52 अंकों की गिरावट आई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार ने आज कमजोरी के साथ कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स करीब 0.5 प्रतिशत गिरकर 83,300 के स्तर से नीचे खुला, जबकि एनएसई निफ्टी भी 52 अंकों की गिरावट के साथ 25,675 के आसपास कारोबार करता दिखा। मंगलवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबर से आई तेज़ी के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली।

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

आज के शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहा। निफ्टी आईटी इंडेक्स 5.5 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। परसिस्टेंट सिस्टम्स, LTIMindtree, इंफोसिस, HCL टेक, कोफोर्ज, टीसीएस, एमफैसिस और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई। ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहा, जहां निफ्टी मिडकैप 0.48 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत तक फिसल गया। आज बाजार की दिशा तय करने में एशियाई बाजारों का ट्रेंड, वॉल स्ट्रीट का प्रदर्शन, रुपये की चाल और कमोडिटी की कीमतें अहम भूमिका निभा सकती हैं। इसके अलावा भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े अपडेट और बजट घोषणाओं पर आ रही प्रतिक्रियाएं भी बाजार के मूड को प्रभावित कर सकती हैं।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

ज्यादातर एशियाई बाजार आज गिरावट के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स करीब 1.2 प्रतिशत तक गिर गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में भी कमजोरी रही। हालांकि दक्षिण कोरिया के बाजारों में थोड़ी मजबूती दिखी, जहां कोस्पी में 0.4 प्रतिशत और कोसडैक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई। अमेरिकी शेयर बाजार भी पिछली रात गिरावट के साथ बंद हुए। S&P 500 करीब 0.84 प्रतिशत गिरकर 6,917.81 पर बंद हुआ। डॉव जोन्स 166.67 अंक टूटकर 49,240.99 पर आ गया, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट 1.43 प्रतिशत गिरा। एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट जैसे बड़े टेक शेयरों में बिकवाली का असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखा। आने वाले सत्रों में निवेशकों की नजर ग्लोबल इकोनॉमिक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और घरेलू नीतिगत फैसलों पर रहेगी। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...