back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुरुआती तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, तेज हुई लिवाली और बिकवाली

नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.)। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज जोरदार उठापटक के साथ हुई है। बुधवार की तरह ही आज भी एक बार फिर शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में बिकवाली के दबाव में लुढ़ककर लाल निशान में आ गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 111.28 अंक की उछाल के साथ 51 हजार,128.80 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की, लेकिन शुरू में ही मंदड़िए हावी हो गए और भारी बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स गोता लगाकर लाल निशान में पहुंच गया। इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने भी 22.5 अंक की तेजी के साथ 15 हजार,323.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। लेकिन इसकी मजबूती भी टिक नहीं सकी और थोड़ी ही देर में इसमें भी गिरावट का रुख बन गया। आज का कारोबार शुरू होने के 3 मिनट के अंदर ही सेंसेक्स 100 अंक से भी ज्यादा नीचे लुढ़क गया। वहीं निफ्टी में भी 23 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इस हफ्ते लगातार चौथी बार शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन बिकवाली के दबाव में बाजार संभल नहीं सका। अभी तक के कारोबार की एक बड़ी बात ये भी रही कि सेंसेक्स एक बार फिर लुढ़क कर 51 हजार अंक के नीचे चला गया। वहीं निफ्टी भी 15 हजार,300 के स्तर पर कायम नहीं रह सका। लेकिन थोड़ी देर के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी ने लिवाली के बल पर बाउंस बैक किया। जिसके कारण सेंसेक्स 51 हजार के स्तर के पार चला गया, वहीं निफ्टी भी 15 हजार,300 अंक के स्तर के ऊपर चला गया। आज सुबह 10.15 बजे तक के कारोबार में सेंसेक्स15.37 अंक चढ़कर 51 हजार,032.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी14.65 अंक चढ़कर 15 हजार,316.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, विप्रो, आइओसीएल और टीसीएस के शेयर मजबूती का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प और हिंद यूनिलीवर में कमजोरी का रुख बना हुआ है। आज एशियाई बाजारों में भी मिला जुला रुख नजर आ रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 169 अंक गिरकर 28 हजार,472 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 20 अंकों की गिरावट बनी हुई है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/योगिता / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵