back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: 4 दिनों की जबरदस्त तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान में निफ्टी

Today Share Market Update: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद रफ्तार पकड़ा शेयर बाजार आज थम गया। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग में मिलेजुले रुख दिखे।

नई दिल्ली, रफ्तार। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद रफ्तार पकड़ा शेयर बाजार आज थम गया। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग में मिलेजुले रुख दिखे। सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ खुला। निफ्टी गिरावट पर खुला है। इस तरह लगातार सात ट्रेडिंग सेशन की तेजी बाद आठवें दिन आज बाजार में बढ़ोतरी थम गई।

कैसी रही ओपनिंग?

बीएसई का सेंसेक्स 40.42 फीसदी की हल्की बढ़त संग 69694 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 5.30 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 20932 पर खुला है। कल के कारोबार में सेंसेक्स 69653 और निफ्टी 20937 पर बंद हुआ था।

अडानी समेत एक दर्जन शेयरों में उछाल रहा

पिछले चार दिन तक अडानी ग्रुप के शेयरों में सबसे अधिक उछाल दिखा। इसके अलावा एक दर्जन शेयरों ने ऊंचाई हासिल की। इससे निवेशकों को मोटा लाभ हुआ। वहीं इस हफ्ते निफ्टी ऑल टाइम हाईलेवल पर खुला था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...