back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Opening: शेयर बाजार गुलजार, बाजार खुलते ही ऑलटाइम हाईलेवल पर पहुंचा निफ्टी

Today Stock Market Opening: शेयर बाजार की चाल आज फिर तेज हुई है। बाजार की ओपनिंग होते निफ्टी ने ऑलटाइम हाई लेवल पार किया।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार की चाल आज फिर तेज हुई है। बाजार की ओपनिंग होते निफ्टी ने ऑलटाइम हाई लेवल पार किया। वहीं, मिडकैप इंडेक्स की रिकॉर्ड ऊंचाई से बाजार को सपोर्ट मिल रहा। मिडकैप इंडेक्स अब 45000 के पास जा रहा और इसने 44900 का लेवल पार किया है।

इन लेवल पर खुला बाजार

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 92.15 अंकों की उछाल के साथ 70020 पर खुला। एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 21.45 अंकों की तेजी के साथ 21018 पर खुला है।

सेंसेक्स के शेयरों की स्थिति

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में उछाल है। टॉप गेनर्स में टाटा स्टील 0.92 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.91 फीसदी और आईटीसी 0.90 फीसदी की बढ़ोतरी है। पावरग्रिड 0.78 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.71 फीसदी ऊपर है। एमएंडएम में 0.67 फीसदी की तेजी है।

NSE निफ्टी की तस्वीर कैसी?

निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में उछाल है। 12 शेयरों में गिरावट है। टॉप गेनर्स में एचडीएफसी लाइफ 2.35 फीसदी, बजाज ऑटो 1.88 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प 1.66 फीसदी ऊपर हैं। ग्रासिम और एसबीआई लाइफ के शेयर में 1.62 फीसदी की तेजी है।

निफ्टी में सिर्फ आईटी इंडेक्स में गिरावट दिखी

बैंक निफ्टी आज 110 अंकों की तेजी पर कारोबार कर रहा था। मिडकैप इंडेक्स 175.90 अंकों की बढ़त के साथ 44905 पर कारोबार करता दिखा। यह इसका ऑलटाइम हाई लेवल है। निफ्टी में सिर्फ आईटी इंडेक्स में गिरावट है। यह लाल निशान पर रहा। हालांकि बाजार खुलने के आधे घंटे बाद आईटी ही हरे निशान में लौट आया। केवल रियलटी इंडेक्स में मामूली गिरावट बनी है।

चढ़ने वाले शेयर

एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो पर नजर डालें तो मार्केट ओपनिंग के वक्त 1961 शेयरों में तेजी दिखी। 299 शेयरों में गिरावट रही है। बीएसई पर 185 शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 39 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। बाजार खुलने के आधे घंटे बाद बीएसई पर 2115 शेयर बढ़त और 884 शेयरों में गिरावट है। 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा।

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल

बाजार की प्री-ओपनिंग में एनएसई का निफ्टी 21.90 अंकों की तेजी के साथ 21019 पर था। बीएसई का सेंसेक्स 75.63 अंकों की बढ़त के साथ 70004 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...