नई दिल्ली, रफ्तार। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद रफ्तार पकड़ा शेयर बाजार आज थम गया। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग में मिलेजुले रुख दिखे। सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ खुला। निफ्टी गिरावट पर खुला है। इस तरह लगातार सात ट्रेडिंग सेशन की तेजी बाद आठवें दिन आज बाजार में बढ़ोतरी थम गई।
कैसी रही ओपनिंग?
बीएसई का सेंसेक्स 40.42 फीसदी की हल्की बढ़त संग 69694 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 5.30 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 20932 पर खुला है। कल के कारोबार में सेंसेक्स 69653 और निफ्टी 20937 पर बंद हुआ था।
अडानी समेत एक दर्जन शेयरों में उछाल रहा
पिछले चार दिन तक अडानी ग्रुप के शेयरों में सबसे अधिक उछाल दिखा। इसके अलावा एक दर्जन शेयरों ने ऊंचाई हासिल की। इससे निवेशकों को मोटा लाभ हुआ। वहीं इस हफ्ते निफ्टी ऑल टाइम हाईलेवल पर खुला था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





