back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टॉक एक्सचेंज की सलाह- इलिक्विड शेयर से रहें सावधान

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने एक सर्कुलर जारी कर निवेशकों को शेयर बाजार में कारोबार कर रहे 300 से ज्यादा इलिक्विड शेयरों का कारोबार करते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। इलिक्विड शेयर उन स्टॉक्स को कहा जाता है, जिनका कारोबार काफी सीमित होता है। सीमित कारोबार होने के कारण इन शेयर्स का सौदा होना भी आसान नहीं होता है। ऐसे में अचानक जरूरत पड़ने पर इन्हें बेच पाना काफी मुश्किल हो जाता है। निवेशकों के लिए ऐसे शेयरों में कारोबार करना हमेशा ही जोखिम भरा होता है, क्योंकि इनके लिए समय से खरीदार मिलना मुश्किल होता है। बीएसई और एनएसई ने लगभग एक जैसा सर्कुलर जारी करते हुए कारोबारियों और शेयर बाजार के सदस्यों से कहा है कि ऐसे इलिक्विड शेयरों में अपने लिए कारोबार करते वक्त या फिर अपने ग्राहकों के लिए कारोबार करते वक्त सामान्य से अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही सौदा फाइनल करने के पहले सूक्ष्मता के साथ जांच पड़ताल की जानी चाहिए। बीएसई ने अपने सर्कुलर में कुल 299 इलिक्विड शेयर की सूची जारी की है। वहीं एनएसई ने 13 इलिक्विड शेयरों की सूची जारी कर ग्राहकों और अपने सदस्यों को आगाह किया है। एनएसई की ओर से जारी सूची में बीकेएम इंडस्ट्रीज, बीएसईएल इन्फ्रास्ट्रक्चर रियल्टी, क्रिएटिव आई, यूरोटेक्स इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट्स, ग्रैंड फाउंड्री, जीटीएन टेक्सटाइल्स और होटल रग्बी शामिल हैं। इसी तरह बीएसई द्वारा जारी सूची में गरवारे मैरीन इंडस्ट्रीज, मेफकॉम कैपिटल मार्केट्स, एकॉम लीजिंग एंड फाइनेंस कंपनी, मारुति सिक्योरिटी, बेंगलूर फोर्ट फार्म्स, गुजरात इन्वेस्टा, गोलचा ग्लोबल फाइनेंस, वेरटेक्स सिक्योरिटीज, मुनोथ फाइनेंशियल सर्विसेज और इंडो एशिया फाइनेंस जैसी कंपनियों के इलिक्विड शेयर्स के नाम शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ योगिता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵