back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paytm Share Price : पेटीएम शेयर में लगाना चाहिए पैसा? शेयर में अचानक तेजी की ये रही वजह

Paytm Share Price Surges : पेटीएम के शेयर चढ़ने लगे हैं। इस महीने शेयर में 14 फीसदी की बढ़त हुई है। एक दिन पहले शेयर 436.55 रुपए पर बंद हुआ था।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑनलाइन पेमेंट एप पेटीएम (Paytm) की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One97 Communications Limited) के शेयर में तेजी आई है। दो सेशन में कंपनी के शेयर में 14 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दरअसल, साल की शुरुआत में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम के पेमेंट बैंक पर कार्रवाई के बाद उसके शेयरों में गिरावट आई थी। अब रिकवरी से पहले शेयर 760 रुपए के लेवल से गिरकर सबसे लो लेवल 310 रुपए पर चला गया था। वहीं, पिछले सप्ताह पेटीएम ने पेटीएम हेल्थ साथी के लॉन्च करने की बात कही थी। विशेष हेल्थ एवं आमदनी सुरक्षा योजना पेटीएम से जुड़े दुकानदारों के लिए डिजाइन की गई है, जो पेटीएम फॉर बिजनेस एप के जरिए उपलब्ध है। 

540 रुपए पर पहुंच सकता है शेयर

मार्केट जानकारों के मुताबिक पेटीएम के लिए नए अपट्रेंड की शुरुआत है। चार्ट्स पर शेयर इनवर्स हेड और शोल्डर फॉर्मेशन के संकेत दे रहे। इसके बेस फॉर्मेशन की पुष्टि कर रहा है। अनुमान के अनुसार शेयर 540 रुपए के लेवल तक जाएगा। मगर, शेयर पर 440 रुपए का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। जानकार बताते हैं कि साप्ताहिक चार्ट पर पेटीएम ने डबल बॉटम पैटर्न भी बनाया है। यह पैटर्न ट्रेंड रिवर्सल के आसार देता है। इन संकेतों को देखकर लग रहा कि 530 रुपए के लक्ष्य के साथ 465 रुपए से 475 रुपए की लिमिट में पेटीएम खरीदने की सिफारिश की जाती है। शेयर पर 439 रुपए के पास स्टॉप-लॉस लगाना चाहिए।

छह महीनों में शेयर में आई थी 36.57% की गिरावट 

बीते छह महीनों में शेयर में 36.57% की गिरावट आई थी। पेटीएम पर कार्रवाई के बाद उसके शेयर अपने 52 सप्ताह के लो लेवल पर चले गए थे। अब वह मजबूत हो रहे हैं। वैसे, शेयर आईपीओ मूल्य से 80 प्रतिशत कम पर है। 

RBI ने कारोबार बंद करने का दिया था आदेश

पेटीएम को लापरवाही बरतने पर पर आरबीआई ने जनवरी 2024 में कारोबार बंद करने का आदेश जारी किया था। आरबीआई ने पेटीएम की सहायक कंपनी को टॉप-अप, वॉलेट और अन्य लेन-देन का कारोबार बंद करने के लिए डेढ़ महीने का समय दिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

RVNL Share का दाम 7% उछला, NHPC, Yes Bank, Paytm, Reliance के Share Price जानें

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार में बढ़त के बीच कुछ शेयरों ने जबर्दस्त तेजी दिखाई है। जबकि, कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयर में गिरावट...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵