नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर मार्केट में एक ओर जहां इस समय गिरावट देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर कुछ स्टॉक निवेशकों को मालामाल कर रहे हैं। इन्हीं में से एक शेयर ऐसा है जिस पर अपर सर्किट लगा है, इस शेयर ने बेहद कम समय में निवेशकों को करोड़पति तक बना दिया है।
निवेशकों को मालामाल करने वाले इस शेयर का नाम आयुष आर्ट एंड बुलियन लिमिटेड है। शुक्रवार को मार्केट में गिरावट के बीच भी इसमें 2 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। फिलहाल इस शेयर की कीमत 616.85 रुपये है।
दो महीने से भी कम समय में दोगुना रिटर्न
आयुष आर्ट एंड बुलियन लिमिटेड कंपनी के शेयर ने निवेशकों की रकम को दो महीने से भी कम समय में दोगुना किया है। 29 अक्टूबर को जहां एक शेयर की कीमत 312.25 रुपये थी, जो कि अब 616.85 रुपये हो गई है। ऐसे में दो महीने से कम समय में इसका रिटर्न 100 फीसदी से भी ज्यादा आंका गया। यानी निवेशकों को एक लाख रुपये के बदले दो लाख रुपये मिले।
छह महीने में 400 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
इस शेयर ने 6 महीने में निवेशकों को 400 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले इसके शेयर की कीमत 112.75 रुपये थी। यानी इसने अभी तक करीब 447 फीसदी रिटर्न दिया है। निवेशक को 6 महीने में ही एक लाख के करीब साढ़े पांच लाख रुपये मिल गए।
एक साल का छप्परफाड़ रिटर्न
वहीं बात एक साल के रिटर्न की करें इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़कर पैसा लौटाया है। एक साल में इसका रिटर्न 1010 फीसदी रहा, यानि एक साल पहले एक लाख रुपये के निवेश के बदले 11 लाख रुपये मिल चुके होते।
निवेशकों को ऐसे बनाया करोड़पति
इस कंपनी के शेयर यदि निवेशक ने पांच साल पहले खरीदे तो आज वे करोड़पति भी बन गए होते। 5 साल में इस कंपनी के शेयर का रिटर्न 4875 फीसदी रहा। यानि 5 साल पहले एक लाख रुपये का निवेश करीब 49.75 लाख रुपये में बदल चुका होता।
यह है कंपनी का मार्केट कैप
कंपनी का मार्केट कैप 802.66 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 26.58 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में यह रेवेन्यू 7.16 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट भी तेजी से बढा है।





