back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस सप्ताह 3 दिन ही खुलेगा Share Market, ये फैक्टर तय करेंगे Bazaar की दिशा

Share Market Updates: इस सप्ताह शेयर बाजार तीन दिन ही खुलेगा। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के कारण बाजार बंद रहा। अब गणतंत्र दिवस पर अवकाश रहेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। इस सप्ताह शेयर बाजार तीन दिन ही खुलेगा। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के कारण बाजार बंद रहा। अब गणतंत्र दिवस पर अवकाश रहेगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को स्थाई रूप से बाजार बंद ही रहता है। ऐसे में मार्केट मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ही खुलेगा। इस दौरान कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुझान और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की शेयर बाजारों की दिशा तय करेगी।

अमेरिका के जीडीपी आंकड़े भी तय करेंगे बाजार की दिशा

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के मुताबिक इस हफ्ते में अमेरिका के जीडीपी के आंकड़े, बैंक ऑफ जापान और यूरोपीय केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय से बाजार की दिशा तय होगी।

इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

इस हफ्ते एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, बजाज ऑटो, डीएलएफ, एसीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील अपने तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी। इसके अतिरिक्त बीओजे और ईसीबी के ब्याज दर पर फैसले और अमेरिका के जीडीपी आंकड़े बाजार के लिए अहम होंगे।

दिखेंगी सेक्टर स्पेसिफिक एक्टिविटीज

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1144.8 अंक गिरा था। एनएसई और बीएसई ने 20 जनवरी को सामान्य कारोबारी सत्र आयोजित किए। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा के मुताबिक आगामी बजट को लेकर उम्मीदें और सेक्टर विशेष गतिविधियां बाजार को दिशा देंगी। वैश्विक स्तर पर सबकी निगाह जापान की मौद्रिक नीति और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर टिकी होगी। इसके अतिरिक्त निवेशक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे।

FII की बिकवाली से दबाव

मीणा ने कहा कि पिछले सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। इससे सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा। उन्होंने कहा, एचडीएफसी बैंक के नतीजों के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की आक्रामक बिकवाली से बाजार पर दबाव और बढ़ा है। मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने बताया कि कंपनियों की तीसरी तिमाही के नतीजे अहम होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...