back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: Sensex 200 और Nifty 25100 के पार

मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत काफी दमदार रही। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में निवेशकों का जोश साफ नजर आया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मंगलवार, 25 मई 2025 को शेयर बाजार की शुरुआत काफी दमदार रही। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में निवेशकों का जोश साफ नजर आया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 25100 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

 ग्लोबल मार्केट की तेजी का असर

एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल देखने को मिला। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.5% ऊपर गया, टॉपिक्स इंडेक्स 0.2% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.03% ऊपर रहा। ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 भी करीब 0.49% की मजबूती में रहा। ग्लोबल मार्केट की यह मजबूती भारतीय निवेशकों के आत्मविश्वास को और बढ़ावा दे रही है।

 आरबीआई की बड़ी कटौती से निवेशकों की धारणा में सुधार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 0.5% की कटौती करने का फैसला बाजार के लिए सकारात्मक रहा। इससे बैंकिंग सेक्टर में लिवाली बढ़ी और निवेशकों की उम्मीदें और मजबूत हुईं।

एक दिन पहले भी रहा था बाजार में जोश

सोमवार को भी शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 256 अंक चढ़कर 82,445.21 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 100 अंक चढ़कर 25,103.20 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 480 अंकों तक चढ़ गया था। सोमवार को कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। मंगलवार को एनटीपीसी के शेयर एक बार फिर करीब 1% ऊपर खुले।

 अमेरिका-चीन वार्ता से भी बाजार को मिला सहारा

अमेरिका और चीन के बीच होने वाली अगली व्यापार वार्ता को लेकर भी निवेशकों की उम्मीदें बढ़ी हैं। इसने ग्लोबल सेंटिमेंट को और मजबूती दी है, जिसका सीधा फायदा भारतीय बाजार को मिला। क्रूड ऑयल की कीमतें भी बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव 67 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे ऊर्जा कंपनियों और संबंधित सेक्टरों पर असर पड़ सकता है। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार शुरुआत देखी गई। वैश्विक संकेत, आरबीआई की नीतिगत घोषणा और बैंकिंग शेयरों में मजबूती ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की। आगे आने वाले दिनों में बाजार की दिशा वैश्विक घटनाक्रम और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...