back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: RBI के ऐलान से पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल: Sensex 300 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के पार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। RBI की मौद्रिक नीति बैठक के आखिरी दिन से पहले निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। RBI की मौद्रिक नीति बैठक के आखिरी दिन से पहले निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की उछाल के साथ 81,271 के पार पहुंच गया। निफ्टी 50 भी 86 अंक चढ़कर 24,706 पर कारोबार करता दिखा।

फार्मा और हेल्थकेयर स्टॉक्स चमके

इस तेजी में फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के स्टॉक्स सबसे आगे रहे। Eternal (पहले Zomato) के शेयर में लगभग 2% की बढ़त देखी गई। इसके अलावा HDFC बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल के शेयरों में भी तेजी रही। दूसरी तरफ एशियाई बाजारों से मिले संकेत मिले-जुले रहे। जापान का Nikkei गिरा और Topix में 0.5% की गिरावट रही। कोरिया का Kospi 0.95% और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.20% चढ़ा।

तीन दिन की गिरावट के बाद सुधार

बुधवार को भी बाजार में तेजी का रुख रहा, जिसने तीन दिनों की गिरावट को थाम लिया। सेंसेक्स 261 अंक और निफ्टी 78 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक का बड़ा योगदान रहा।

किन शेयरों ने दी मजबूती?

बढ़त में रहने वाले प्रमुख स्टॉक्स देखिए।

Eternal (Zomato): +3.32%

भारती एयरटेल

टाटा मोटर्स

इंडसइंड बैंक

टेक महिंद्रा

HUL (हिंदुस्तान यूनिलीवर)

नुकसान में रहे स्टॉक्स:

बजाज फिनसर्व

एक्सिस बैंक

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)

टाइटन

लार्सन एंड टुब्रो (L&T)

क्या है तेजी की वजह?

बाजार जानकारों का कहना है कि अमेरिका में रोजगार आंकड़ों में सुधार, अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक वार्ता की उम्मीद, और RBI से रेपो रेट में बदलाव की संभावनाओं के चलते बाजार में सकारात्मकता बनी हुई है। भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल सावधानी के साथ उम्मीद की लहर है। RBI की अगली घोषणा पर अब सबकी नजरें टिकी हैं। अगर रेपो रेट में बदलाव होता है, तो आने वाले दिनों में बाजार और ऊंचाई छू सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...