back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Closing: भारतीय शेयर मार्केट क्रैश, निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपए डूबे

Indian Share Market Crash: 25 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इनमें से सबसे बड़ी गिरावट L&T के शेयरों में 5.56 फीसदी दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, रफ़्तार। गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार आज 7 लाख करोड़ रुपए के नुकसान के साथ बंद हुआ। निफ्टी में 345 अंकों की गिरावट आई। यह 22,000 के नीचे चला गया। सेंसेक्‍स (Sensex) 1062 अंक गिरकर 72,404 पर बंद हुआ, जो कि इस सप्‍ताह की सबसे बड़ी गिरावट है। बीते पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्‍स 75, 000 से लुढ़कर 72 हजार के करीब आ गया है। निफ्टी (Nifty) 22,750 से टूटकर 21,957 पर बंद हो गया।

BSE के टॉप-30 शेयरों में से 25 में बड़ी गिरावट

बीएसई में लिस्‍टेड टॉप-30 शेयरों में से 25 शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। केवल 5 शेयरों में उछाल रहा। टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Share) में 2%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.48%, SBI Share में 1.27%, इंफोसिस, HCL में थोड़ा बढ़त रहा है। गिरने वाले 25 शेयरों में से सबसे ज्यादा गिरावट L&T में 5.56% रही। फिर एशियन पेंट्स, JSW Steel, ITC, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक के शेयरों में 5% तक की गिरावट दर्ज की गई।

मुनाफावसूली के कारण मार्केट क्रैश

दरअसल, आज सुबह शुरुआती कारोबार में थोड़ी गिरावट थी। फिर मुनाफावसूली के चलते बिकवाली हावी हुई, जिसके बाद मार्केट क्रैश कर गया। गिरावट की बड़ी वजह बुधवार को विदेशी निवेशकों द्वारा 6669.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचना भी है। पांच कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों ने 15,863 करोड़ रुपए की इक्विटी बेचे हैं। इसके अलावा कुछ कंपनियों के खराब तिमाही नतीजों के कारण भी बाजार में गिरावट आई। आज निफ्टी की एक्‍सपाइरी भी थी, जिसका असर बाजार पर नाकारात्म रहा।

L&T का शेयर 3275 रुपए पर आया

एलएंडटी के शेयर गिरकर 3275 रुपए पर आ गया। पावर फाइनेंस में 5 फीसदी, BPCL Stock में 5%, पिरामल एंटरप्राइजेज लगभग 9%, NHPC 5.26%, मणप्‍पुरम फाइनेंस के शेयर में 8% की गिरावट दर्ज की गई है। BSE लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.6 लाख करोड़ रुपए कम होकर 393.73 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। यह एक दिन पहले 400 लाख करोड़ रुपए पर था।

निफ्टी एफएमसीजी में 1300 अंक गिरा

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) और Larsen & Toubro (L&T) की वजह से भी सेंसेक्‍स में बड़ी गिरावट आई है। साथ ही HDFC Bank, ITC के शेयरों में बड़ी सेलिंग दिखी। बैंक निफ्टी में 500 अंक से अधिक और निफ्टी एफएमसीजी में 1300 अंक गिरा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵