back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loan: लोन ट्रांसफर कराने से पहले समझें यह गणित, नहीं तो पछताएंगे

Loan Transfer: आप लोन एक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करते हैं तो नया बैंक आपके मौजूदा लोन का भुगतान करता है। आपके लोन में पेमेंट क्लॉज है तो आपको उन शुल्कों का भुगतान करना होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आज की तारीख में लोगों को आए दिन लोन ट्रांसफर के कॉल आते हैं। बैंक लोन ट्रांसफर का ऑप्शन देकर ग्राहकों को लुभाते हैं। बैंक द्वारा लोन ट्रांसफर कराने पर कई फायदे गिनाए जाते हैं। इसमें कम ब्याज दर समेत अन्य लाभ शामिल होते हैं। बैंकिंग एक्सपर्ट बताते हैं कि कभी भी लोन ट्रांसफर बिना सोचे-समझे नहीं करना चाहिए। लोन ट्रांसफर करने से पहले ट्रांसफर कॉस्ट और बचत की गणना करनी चाहिए। दरअसल, कई बार नफा के चक्कर में नुकसान हो जाता है।

लोन बैलेंस ट्रांसफर कैसे होता है?

आप लोन एक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करते हैं तो नया बैंक आपके लोन का भुगतान करता है। आपके लोन में पेमेंट क्लॉज है तो उन शुल्कों का भुगतान करना होगा। आपको अपने नए लोन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। वैसे, कम ब्याज रेट के साथ, आप बचत कर सकते हैं। जब आप लोन की ब्याज दर की तुलना अन्य बैंक द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर से करते हैं और पाते हैं कि आप अधिक रेट का भुगतान कर रहे हैं तो आप बेहतर सौदे की पेशकश करने वाले बैंक को अपना लोन ट्रांसफर करने के इच्छुक होते हैं।

क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ने की संभावना

आप लोन ट्रांसफर के लिए बैंक​ से संपर्क करते हैं तो ऋणदाता पैसे उधार देने के जोखिम का आकलन करने के लिए आपकी क्रेडिट स्कोर की जांच की जाती है। इस प्रक्रिया को एक हार्ड इनक्वायरी के रूप में जाना जाता है। हार्ड इनक्वायरी क्रेडिट स्कोर को प्रभावित करने वाले अहम कारकों में से एक है।

हिडन चार्ज जानें

कोई लोन ट्रांसफर करने से पहले उस पर लगने वाले हिडन चार्ज की जानकारी जरूर लें। ऐसे में निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं को पूरी तरह से समझना अहम होता है। बचत से अधिक लागत है तो लोन ट्रांसफर करना फायदे का सौदा नहीं होगा। जानकार बताते हैं कि लोन बार-बार ट्रांसफर न करें, क्योंकि इससे जुड़ी लागतें प्रक्रिया को और महंगी बनाती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी बैंकों के सबसे सस्ते कार लोन, 12 लाख के लोन पर 4 साल में EMI कितनी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप नई कार खरीदने के लिए ₹12 लाख का लोन लेने की सोच रहे हैं और सबसे कम ब्याज दर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...