back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच Sensex 30 अंक चढ़ा, भारतीय शेयर बाजार में बढ़त, Nifty 24,300 के पार

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 28.72 अंक यानी 0.04% की बढ़त के साथ 79,830.15 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली। Sensex 28.72 अंक यानी 0.04% की बढ़त के साथ 79,830.15 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी में 99.80 अंकों यानी 0.41% की उछाल रही और यह 24,346.50 पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को लगातार सात दिनों की तेजी के बाद बाजार में गिरावट आई थी। सेंसेक्स 315.06 अंक गिरकर 79,801.43 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 82.25 अंक की गिरावट के साथ 24,246.70 पर बंद हुआ था।

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत

अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में तेजी का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.23% ऊपर चढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.63% गिरा। S&P 500 में 2.03%, NASDAQ में 2.74% और Dow Jones में 1.23% की बढ़त दर्ज की गई। ताइवान का बाजार 2% की तेजी के साथ 19,880.39 पर पहुंचा। हैंगसेंग इंडेक्स 1.55% की तेजी के साथ 22,256.11 पर पहुंचा। फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अगर आर्थिक हालात स्पष्ट होते हैं, तो जून की शुरुआत में ब्याज दरों में कटौती पर विचार किया जा सकता है। इस खबर से भी वैश्विक बाजारों में उत्साह देखने को मिला।

किन कंपनियों पर रहेगी नजर

आज कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं, जिन पर निवेशकों की नजर रहेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, श्रीराम फाइनेंस, चोला फाइनेंस, L&T फाइनेंस, Rites, टेक महिन्द्रा और Cyient के स्टॉक्स भी फोकस में हैं। भारत सरकार के एक्शन के बाद पहलगाम की घटना को लेकर पाकिस्तान के बाजार में तनाव देखा गया। कराची स्टॉक इंडेक्स गुरुवार को 200 अंक लुढ़क गया। यह गिरावट पिछले दो दिनों से जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵