back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Alert: दिल्ली समेत उत्तर भारत में लू का दौर शुरू, 44 डिग्री पार पहुंचा पारा

राजधानी दिल्ली में मौसम अपना तेवर दिखा रहा है। दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौरा शुरु हो गया है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । दिल्ली समेत उत्तर भारत में तेज गर्मी ओर लू का दौरा शुरु हो गया है। राजधानी में फिलहाल भीषण गर्मी नहीं पड़ी है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, आज से भीषण गर्मी और लू का दौर शुरू होने जा रहा है। राजधानी में शुक्रवार को सूरज तेज किरण भीषण गर्मी से और लू चलने की उम्मीद है। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस सीजन का दूसरी बार सबसे अधिक तापमान था।

दिल्ली में पारा 41.3 डिग्री पार पहुंचा

राजधानी दिल्ली में मौसम अपना तेवर दिखा रहा है। दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौरा शुरु हो गया है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अप्रैल में 7, 8 व 9 को तीन दिन तक भयंकर लू चली थी। और 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वही, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 41.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। 22 व 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया था। अब दिल्ली-एनसीआर में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

शुक्रवार को भी राहत के आसार नहीं

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को भी आसमान एकदम साफ रहेगा और तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलेंगी।हवाओं की रफ्तार 10 से 20 किमी प्रति घंटा तक चलने की उम्मीद है। जो कुछ समय के लिए 30 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है। उम्मीद है कि, शुक्रवार को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

देशभर में तेज गर्मी का कहर, बारिश से मिलेगी थोड़ी राहत

बता दें कि, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान लगातार पारा हाई होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कुछ इलाकों में थोड़ी हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिससे तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। इससे तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है,’ लेकिन ये राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। 30 अप्रैल तक तापमान फिर से 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का दौरा जारी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵