back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Update: शेयर बाजार में तेजी का रुख, ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा सेंसेक्स

Share Market Update: सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 32.70 अंक की मजबूती के साथ 18,849.40 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। ग्लोबल मार्केट के सुस्त संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। पहले घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स ने आज ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया। इसी तरह निफ्टी भी अपने ऑल टाइम हाई के काफी करीब पहुंचकर कारोबार कर रहा है। पहले 1 घंटे के कारोबार में सेंसेक्स 0.37 प्रतिशत और निफ्टी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

घरेलू शेयर बाजार में कारोबार का ट्रेंड बदला

सेंसेक्स और निफ्टी पिछले कई दिनों से ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच रहे थे, लेकिन आज विश्व योग दिवस के मौके पर सेंसेक्स ने ऑल टाइम हाई के पुराने रिकॉर्ड से ऊपर जाने में सफलता हासिल कर ली। आपको बता दें कि लंबे समय तक दबाव का सामना करने के बाद इस साल 28 मार्च के बाद से ही घरेलू शेयर बाजार में कारोबार का ट्रेंड बदला था और मंदड़ियों की जगह तेजड़िए बाजार पर हावी होते नजर आने लगे थे। आखिर 3 महीने से कम की अवधि में ही घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर अपने शिखर पर पहुंचकर कारोबार करने लगा है।

एचडीएफसी शेयर तेजी के साथ कर रहे हैं कारोबार

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी लाइफ, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.97 प्रतिशत से लेकर 0.94 प्रतिशत तक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर जेएसडब्ल्यू स्टील, अपोलो हॉस्पिटल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डिवीज लेबोरेट्रीज और टाटा स्टील के शेयर 1.76 प्रतिशत से लेकर 0.53 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

527 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कर रहे कारोबार

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,950 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,423 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 527 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

बीच-बीच में बिकवाली का दबाव ही बनता रहा

बीएसई का सेंसेक्स आज 139.76 अंक की बढ़त के साथ 63,467.46 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही इस सूचकांक में मामूली गिरावट आई, लेकिन इसके तुरंत बाद खरीदारों ने बाजार में तेज लिवाली शुरू कर दी। लगातार हो रही खरीदारी के कारण कुछ ही देर में सेंसेक्स ने 63,588.31 अंक के स्तर पर पहुंच कर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना लिया। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली का दबाव ही बनता रहा, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी मामूली उतार-चढ़ाव होता रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 235.30 अंक की मजबूती के साथ 63,563 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से निफ्टी की तेज चाल में आया ठहराव

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 32.70 अंक की मजबूती के साथ 18,849.40 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। इस सूचकांक को भी बाजार खुलते ही बिकवाली का मामूली झटका लगा, लेकिन इसके तुरंत बाद तेज खरीदारी शुरू हो जाने की वजह से ये सूचकांक भी ऊपर की ओर चढ़ता गया। पहले 1 घंटे के कारोबार में ही निफ्टी ऑल टाइम हाई के काफी करीब 18,875.90 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से निफ्टी की तेज चाल में ठहराव आ गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 53.60 अंक की तेजी के साथ 18,870.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

18,816.70 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का किया था अंत

इसके पहले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 159.40 अंक यानी 0.25 प्रतिशत मजबूत होकर 63,327.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 61.25 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,816.70 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच BSE...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...