back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Update: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक उछला

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 250.14 अंक की उछाल के साथ 61,252.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.75 अंक बढ़कर 17,986.95 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स ने कारोबार की शुरुआत 110 अंकों की बढ़त के साथ की, लेकिन वैश्विक बाजार में दबाव की वजह से निवेशक बिकवाली करने लगे, जिससे थोड़ी देर बाद ही बाजार में गिरावट दिखने लगी। हालांकि, बाजार ने एक बार फिर बढ़त बना ली है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स में 250.14 अंक का उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 250.14 अंक यानी 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 61,252.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 42.75 अंक यानी 0.24 फीसदी बढ़कर 17,986.95 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। कारोबार की शुरुआत में कई शेयरों में गिरावट है, तो कुछ शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे वे टॉप गेनर बन चुके हैं।

अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स टॉप लूजर

निवेशकों ने कारोबार के दौरान आज आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, पावर ग्रिड कॉर्प और बजाज फिनसर्व जैसी कंपनियों पर दांव लगाया। इन कंपनियों में जमकर निवेश किया, जिससे इनके शेयर टॉप गेनर की सूची में आ गए। वहीं, दूसरी ओर सिप्ला, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, विप्रो और डिविस लैब्स जैसी कंपनियों में ताबड़तोड़ बिकवाली से इनके शेयर टॉप लूजर बन गए।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था

पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 316.94 यानी 0.52 फीसदी टूट कर 61,002.57 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 91.65 अंक यानी 0.51 फीसदी फिसलकर 17,944.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...