back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: रिकॉर्ड हाई पर सेंसेक्स, पहली बार 70 हजार का लेवल किया पार

Market Record High: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी आज सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है। पहली बार 70 हजार का लेवल पार किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी आज सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है। पहली बार 70 हजार का लेवल पार किया है। सुबह बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स ने 70,048.90 का लेवल हासिल किया था।

लाल दायरे में निफ्टी

घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स की ओपनिंग मजबूती पर हुई। वहीं, निफ्टी लाल दायरे में दिखा। बैंक निफ्टी की शुरुआत 300 अंकों की मजबूती के साथ हुई है। ग्लोबल बाजारों पर नजर डालें तो अमेरिकी बाजार में लास्ट ट्रेडिंग सेशन में डाओ जोंस और एसएंडपी 500 इंडेक्स सबसे हाई लेवल पर आ गए थे। वहीं, क्रूड के दाम आज फिर से संभले हैं। ब्रेंट क्रूड के रेट 76 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है।

कैसी रही ओपनिंग?

ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 100 अंकों की तेजी के साथ 69925 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 4.10 अंकों की गिरावट के साथ 20965 पर खुला। स्टॉक मार्केट प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 111 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 69936 पर दिखा था। एनएसई का निफ्टी 2.40 अंकों की मामूली तेजी के साथ 20971 पर बना था।

सेंसेक्स के शेयरों की स्थिति

ओपनिंग में सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में उछाल दिखा। 16 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे। टॉप गेनर्स में इंडसइंड बैंक 1.47 फीसदी ऊपर और एचसीएल टेक में 1.19 फीसदी की बढ़त है। अल्ट्राटेक सीमेंट 0.81 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक 0.67 फीसदी ऊपर हुआ है।

शुरुआती कारोबार में निफ्टी कमजोर

निफ्टी नाम मात्र की गिरावट के साथ लाल दायरे में खुला था। वैसे, बाजार खुलते मामूली 8 अंकों की तेजी के साथ बढ़त के हरे दायरे में आया। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट है। बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।

बैंक निफ्टी में जोरदार उछाल

बैंक निफ्टी की शुरुआत 300 अंकों की तेजी के साथ हुई। यह 47487.60 तक ऊंचाई पर गया था। आज बैंक निफ्टी से बाजार को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है, क्योंकि इसके सभी 12 शेयरों में तेजी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...