back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening : सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले, इन 2 शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लुढ़के

Today Share Market Live: घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला है। मेटल शेयरों और पीएसयू बैंकों को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लुढ़कर कारोबार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 72500 के अहम लेवल से नीचे जा पहुंचा है। मेटल शेयरों और पीएसयू बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लुढ़कर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई का सेंसेक्स 285.48 अंकों की गिरावट के साथ 72462 के लेवल पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 109.25 अंकों की गिरावट के साथ 21946 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

प्री-ओपनिंग में कैसी थी चाल

आज बाजार की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 116.07 अंकों की गिरावट के साथ 72632 पर था। निफ्टी 75.35 अंक गिरकर 21980 पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई पर शेयरों का क्या है हाल?

एनएसई के निफ्टी के 50 में से सिर्फ 11 शेयर ही तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 39 शेयरों में गिरावट दिखी। निफ्टी के टॉप गेनर्स में अडानी एंटरप्राइजेज 1.28 फीसदी, यूपीएल 0.68 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बजाज ऑटो 0.54 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.42 फीसदी, हिंडाल्को 0.32 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स के शेयरों की स्थिति

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 5 शेयरों में तेजी दिख रही है। 25 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील 1.54 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.37 फीसदी ऊपर चढ़ा है। जेएसडब्ल्यू स्टील में 0.29 फीसदी की मजबूती है। भारती एयरटेल 0.19 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 0.08 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

बैंक निफ्टी 46523 पर कर रहा कारोबार

बैंक निफ्टी भी लाल निशान में दिख रहा है। यह 52.40 अंक फिसलकर 46523 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी के 12 शेयरों में से 7 में तेजी है। 5 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के चौथे दिन हरे निशान के साथ शेयर बाजार में हुई शुरुआत, Sensex 577 अंक चढ़ा, Nifty में जोरदार उछाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 22 जनवरी को शानदार तेजी देखने को मिली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...