back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Market बंद होने के बाद भी कर सकेंगे Share को ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया

Share Market : सप्ताह में पांच दिन ही शेयर बाजार में ट्रेडिंग होती है। पर्व-त्योहार होने पर कारोबारी दिन और कम हो जाते हैं। इन छुट्टियों में निवेशक शेयरों को ट्रांसफर नहीं कर पाते।

नई दिल्ली, रफ्तार। सप्ताह में पांच दिन ही शेयर बाजार में ट्रेडिंग होती है। पर्व-त्योहार होने पर कारोबारी दिन और कम हो जाते हैं। इन छुट्टियों में निवेशक शेयरों को ट्रांसफर नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब निवेशक नेट बैंकिंग की तरह शेयरों को ट्रांसफर कर सकेंगे। 1 जनवरी से ऑफ-मार्केट शेयर ट्रांसफर प्रक्रिया रिवाइज की गई है।

बेनेफीशियरी के डीमैट खाते की डिटेल जोड़ने होगी

नए नियम के मुताबिक आप अपने शेयरों को किसी दोस्त, रिश्तेदार या अन्य किसी को ट्रांसफर करना चाहते हैं तो उससे पहले उस व्यक्ति के डीमैट खाते की डिटेल को जोड़ना होगा। इसके बाद ही बाजार बंद होने पर शेयर ट्रांसफर कर पाएंगे। ICICI Bank ने ईमेल भेजकर अपने ग्राहकों को यह जानकारी दी है।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

1. शेयर ट्रांसफर करने के लिए स्टॉक ब्रोकर के रिक्वेस्ट फॉर्म को भरें। उसमें अपने डीमैट खाते में बेनेफीशियरी के रूप में जिस डीमैट खाता (डीपी आईडी, क्लाइंट आईडी और पैन विवरण) को जोड़ा जाना है, उसका ब्योरा दें। फिर स्टॉक ब्रोकर आपके अनुरोध की जांच करेगा।

2. एक बार जब डिपॉजिटरी सिस्टम में लाभार्थी डीमैट खाते का विवरण जोड़ देंगे तो छोटा यूआरएल लिंक डिपॉजिटरी द्वारा आपके डीमैट खाते में रजिस्टर्ड फोन नंबर और ई-मेल पर भेजा जाएगा।

3. इसके बाद यूआरएल लिंक पर क्लिक करें। अब आपको लाभार्थी डीमैट खाते की डिटेल प्रदर्शित करने वाला वेबपेज खुलेगा। (जैसा आपके द्वारा निर्धारित फॉर्म में जिक्र क्रिया गया है। इसके बाद लाभार्थी डीमैट खाते की डिटेल को वेरिफाई और कंफर्म करने के लिए डिपॉजिटरी से प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।

4. ओटीपी दर्ज करने पर लाभार्थी का डीमैट खाता आपके डीमैट खाते से जोड़ा जाएगा। अपेक्षित डिपॉजिटरी इस आशय की पुष्टि आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर और ई-मेल पर भेजेगा।

5. आईसीआईसीआई बैंक द्वारा भेजे गए ईमेल में बताया गया है कि इस जोड़ के बाद मौजूदा प्रक्रिया के तहत ऑफ-मार्केट ट्रांसफर शुरू करने के लिए डिलीवरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (डीआईएस) जमा करना होगा। देश में दो डिपॉजिटरी हैं-नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL)। आप स्टॉकब्रोकर से पूछें कि कौन-सी डिपॉजिटरी आपके डीमैट खाते का रख-रखाव कर रही और फिर ऑफ-मार्केट डीमैट ट्रांसफर के लिए उस संबंधित डिपॉजिटरी के सिस्टम का इस्तेमाल करें। इस तरह आप बाजार बंद होने पर भी शेयरों को ट्रांसफर कर लेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...