नई दिल्ली, रफ्तार। एक सप्ताह बाद शेयर बाजार में शुरुआती सत्र में तेजी दिखी है। आज सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिख रही है। दोनों बढ़त के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई का सेंसेक्स 91.10 अंक बढ़कर 72734.53 पर आया। एनएसई का निफ्टी 8.85 अंक ऊपर आकर 22032.20 पर आ चुका है।
हल्की गिरावट के साथ खुला था बाजार
हालांकि शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई थी। सेंसेक्स-निफ्टी अहम लेवल से नीचे गिरकर खुले थे। निफ्टी 22 हजार के नीचे खुला था। सेंसेक्स 72600 के नीचे गिरकर पहुंचा था। फिर थोड़ी देर में ही सेंसेक्स-निफ्टी तेजी में लौट आए।
सेंसेक्स के शेयरों की चाल
सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 16 शेयरों में गिरावट है। सबसे अधिक 3.04 फीसदी की उछाल एमएंडएम में दिख रही है। टाटा स्टील 1.66 फीसदी की तेजी से दूसरे स्थान पर है। एनटीपीसी 1.12 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.09 फीसदी ऊपर है। एलएंडटी 0.61 फीसदी, टीसीएस भी 0.59 फीसदी ऊपर है।
रेलवे शेयरों में बड़ी बढ़त
रेलवे शेयरों में बड़ा उछाल दिख रहा है। इसकी वजह प्रधानमंत्री की एक स्पीच है, जो शनिवार से वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने रेलवे को देश की प्रगति एवं विकास का इंजन बताया है। आज इरकॉन और रेलटेल जैसे शेयरों में मजबूती दिखी है।
प्री-ओपनिंग में कैसा था बाजार?
बाजार की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 35.24 अंक गिरा था। यह 72608 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी 35.70 अंक गिरकर 21987 पर ट्रेड कर रहा था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





