back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sensex और Nifty टूटे; Tata Motors समेत ये कंपनियां टॉप गेनर, अदानी के शेयर में गिरावट

Share Market Opening : भारतीय शेयर बाजार की आज शांत शुरुआत हुई। इसमें सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर खुले। इसके बावजूद मिडकैप-स्मॉलकैप का रिकॉर्ड हाई छुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट आई। दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी टूटे हैं। निफ्टी (Nifty) 24300 लेवल के नीचे चला गया। निफ्टी 24294 के लेवल पर है। सेंसेक्स (Sensex) में 175 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 79821 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स लाल निशान में हैं। जबकि, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में हैं। टॉप गेनरों में Tata Motors, Hul, ITC, Hcl Tech, Techm शामिल हैं। टॉप लूजरों में Titan, Adani Ports, Indusind Bank, Icici Bank, Tata Steel हैं।

ग्लोबल संकेत रहे मिले-जुले

दरअसल, भारतीय शयर बाजार के लिए आज ग्‍लोबल संकेत मिले-जुले रहे हैं। प्रमुख एशियाई बाजारों में मिक्‍स्‍ड ट्रेंड दिख मिल रहा है। बीते सप्ताह शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी दिखी थी। शुक्रवार को Dow Jones Industrial में 68 अंको चढ़र 39375.87 पर बंद हुआ था। NASDAQ Composite में 164 अंकों की तेजी के साथ 18352.76 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्‍स में 30 अंकों की तेजी है। यह 5567.19 पर बंद हुआ।

BSE का मार्केट कैप 451.30 लाख करोड़ रुपए

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 451.30 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। बीएसई पर 3329 शेयरों में कारोबार चला रहा। इनमें से 1920 शेयरों में उछाल है। 1266 स्टॉक गिरे हैं। 143 शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। 170 शेयरों में अपर सर्किट लगा हुआ है। वहीं, 91 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। 240 शेयर 52 हफ्तों के हाई पर हैं। 17 शेयर इतने समय के लो लेवल पर हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...