नई दिल्ली, रफ्तार। देश का आम बजट 2024 अगले हफ्ते पेश होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हर वर्ग को काफी उम्मीदें हैं। इनमें सीनियर सिटीजन भी शामिल है। खासकर रेलवे से सफर करने वाले लाखों सीनियर सिटीजन। इनके लिए राहत की बात है कि सरकार कोरोना काल से ट्रेन टिकट बुकिंग पर मिलने वाली छूट को वापस लागू कर सकती है। बजट में ऐलान हो सकता है कि बुजुर्गों को ट्रेन टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कोरोना काल से पहले यह छूट पुरुषों के लिए 40 प्रतिशत और महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत थी।
राजधानी First AC का टिकट 2 हजार में मिलेगा
2019 तक सीनियर सिटीजन अगर राजधानी का फर्स्ट एसी का टिकट कराते थे तो 4000 रुपए किराए की जगह 2000 रुपए या 2300 रुपए देने होते थे। साल 2020 की शुरुआत में कोविड फैला, जिसके बाद IRCTC की टिकट बुकिंग विंडो पर यह सर्विस बंद हो गई। आईआरसीटीसी द्वारा दुरंतो, शताब्दी, जन शताब्दी, राजधानी, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टिकट पर छूट दिया जाता था।
छूट खत्म करने से रेलवे को 5,062 करोड़ की आय
कोविड काल में टिकट पर दी जाने वाली छूट को खत्म करने से रेलवे को 5062 करोड़ रुपए की आय हुई है। इनमें 4.6 करोड़ पुरुष यात्री, 3.3 करोड़ महिलाएं और 18 हजार ट्रांसजेंडर थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





