back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रुकिए रुकिए! कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्‍सप्रेस में सीट फुल,चिनाब ब्रिज से कश्‍मीर जाने के लिए करना होगा इंतजार

जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए ट्रेन सुविधा एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। दशको से अधूरा कश्मीर जाने का सपना अब पूरा हो गया है। कटरा से श्रीनगर तक के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरूआत हो चुकी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए ट्रेन सुविधा एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। दशको से अधूरा कश्मीर जाने का सपना अब पूरा हो गया है। कटरा से श्रीनगर तक के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरूआत हो चुकी है। जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। हालांकि, अगर आप तुरंत इस ट्रेन के सफर का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। इस ट्रेन से आप भी सफर करने का प्‍लान है तो थोड़ा ठहर जाइए, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस ट्रेन में भीड़ का आलम यह है कि श्रीनगर कटरा वंदे भारत में 26 जून तक सभी सीट फुल हैं।

दुनिया के सबसे उंचे रेल ब्रिज से होते हुए श्रीनगर जाने का अगर आप सपना देख रहे हैं तो एक बार अपनी बुकिंग जरूर कंफर्म कर लें। जो ट्रेन आपको श्रीनगर लेकर जाने वाली है उस वंदे भारत ट्रेन में 26 जून तक सीटें मिलना मुश्किल है। क्‍योंकि 26 जून तक इस ट्रेन में सीटे फुल चल रही है। इस ट्रेन को लेकर उत्साह का आलम यह है कि श्रीनगर से कटरा के लिए चलने वाली दो ट्रेनों में 26 जून तक कोई भी सीट उपलब्ध नहीं है।

जुलाई तक भी फुल हैं सीटें

फिलहाल, जून के महीने में केवल 27 और 28 जून को सीट उपलब्‍ध हो सकती हैं और उसके बाद 2 और 3 जुलाई को छोड़ 23 जुलाई तक कोई भी सीट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में साफ पता चलता है कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं में भी इस ट्रेन को लेकर काफी उत्‍साह है। मिली जानकारी के मुताबिक, जो लोग इस बार वार्षिक अमरनाथ यात्रा आना चाहते हैं, वे भी इस ट्रेन के सफर को लेकर काफी उत्सुक हैं।

थोड़ा रुककर ही बनाएं प्लान

कुछ दिनों तक कटरा से श्रीनगर जाने के इच्छुक लोगों को वंदे भारत में सफर करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कटरा से श्रीनगर जाने के लिए 18 जून तक वंदे भारत में वेटिंग लिस्ट की कोई टिकट उपलब्ध नहीं है। इस मामले पर रेलवे अधिकारी मानते है कि, अमरनाथ यात्रा के समापन तक इस ट्रेन में टिकट मिलना बेहद मुश्किल है। ऐसे में अगर अगर आप वंदे भारत से कश्मीर जाना चाहते हैं तो कुछ महीने रुककर ही अपना प्लान बनाएं। 

चिनाब ब्रिज देखने का सपना

इस ट्रेन में जाने को लेकर लोग इसलिए भी ज्यादा उत्‍सुक हैं, क्योंकि ये चिनाब ब्रिज से होकर गुजरेगी, जिसकी खूबसूरती की तस्वीरें सभी ने देखी हैं। इस ब्रिज को इंजीनियरिंग का अजूबा भी माना जा रहा है। इसे खास डिजाइन से तैयार किया गया है और ये हर मौसम में चालू रहेगा। इसके साथ ही ट्रेन से अंदर से लोगों को कश्मीर की हसीन वादियां भी देखने के लिए मिलेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

वंदेभारत से भी आगे निकलेगी यह खास ट्रेन! न बिजली, न डीज़ल… पानी से चलेगी रेलवे की हाइड्रोजन ट्रेन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे तकनीक और पर्यावरण के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। वंदेभारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...