back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SBI ग्राहक हो जाइए सावधान! ATM से पैसे निकालना-बैलेंस चेक करना हुआ महंगा, सैलरी अकाउंट की फ्री सुविधा भी खत्म

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं और ATM का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। SBI ने ATM ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव कर दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं और ATM का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। SBI ने ATM ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव कर दिया है। अब फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पूरी होने के बाद पैसे निकालना और बैलेंस चेक करना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा। आज के समय में बैंक की लंबी कतारों से बचने के लिए लोग ATM का सहारा लेते हैं, लेकिन SBI के इस फैसले से आम ग्राहकों की जेब पर असर पड़ सकता है। इस फैसले का असर खासतौर पर उन लोगों पर पड़ेगा, जो अक्सर दूसरे बैंकों के ATM का इस्तेमाल करते हैं।

ATM से कैश निकालने पर बढ़ा चार्ज

SBI ने दूसरे बैंक के ATM से फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने की फीस बढ़ा दी है। पहले कैश निकालने पर 21 रुपये + GST लगते थे अब इसके लिए 23 रुपये GST सहित चुकाने होंगे यानी हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ेगा।

बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट भी महंगे

अब सिर्फ पैसे निकालना ही नहीं, बल्कि बैलेंस इन्क्वायरी और मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर भी ज्यादा शुल्क देना होगा। पहले यह चार्ज 10 रुपये था अब बढ़कर 11 रुपये + GST हो गया है सैलरी अकाउंट वालों को लगा सबसे बड़ा झटका SBI के सैलरी अकाउंट धारकों के लिए यह बदलाव सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। पहले नॉन-SBI ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती थी अब महीने में सिर्फ 10 फ्री ट्रांजैक्शन (कैश और बैलेंस चेक मिलाकर) ही मिलेंगे इसके बाद बढ़ा हुआ चार्ज लागू होगा।

आम सेविंग अकाउंट धारकों पर क्या असर?

नॉन-SBI ATM पर हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन पहले की तरह मिलते रहेंगे फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालने पर 23 रुपये + GST बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट पर 11 रुपये + GST देना होगा इन खाताधारकों पर कोई नया चार्ज लागू नहीं होगा बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) अकाउंट SBI डेबिट कार्ड से SBI ATM पर ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहक इनके लिए पुराने नियम ही लागू रहेंगे। SBI के अनुसार, ATM इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी के कारण बैंक को यह फैसला लेना पड़ा है। बढ़ती लागत को देखते हुए ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद करीब 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी 6-7 मार्च...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...