back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन से हैं ऐसे 7 क्रेडिट कार्ड जिन पर कोई फॉरेन Transaction Fee नहीं लगती

आज जानते हैं कुछ ऐसे Forex Credit Card जिन पर ट्रांसैक्शन फीस नहीं लगाई जाती है। इनमें HDFC बैंक रिगालिया फॉरेक्स प्लस क्रेडिट कार्ड, Axis bank बरगंडी प्राइवेट क्रेडिट कार्ड आदि शामिल हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। क्या आप भी अंतरराष्ट्रीय यात्री हैं? आपको भी अक्सर अधिक दामों पर एयरपोर्ट पर फॉरेन करेंसी खरीदनी पड़ती है। तो आपकी इस समस्या का हल हमारे पास है। तो अब समय आ गया है कि आप एक विदेशी मुद्रा (Forex) क्रेडिट कार्ड ले लें। इससे आपको विदेश में सामान खरीदने में आसानी होगी। आइए पहले समझते हैं कि फॉरेन ट्रांसेक्शन फीस होती क्या है। यह औम तौर पर कार्ड का लेनदेन और बैंक के चार्ज का मिला जुला रूप है। यह विदेश में की गई खरीददारी और विदेशी कंपनियों से फॉरेन करंसी में की गई खरीददारी पर लगाया जाता है।

ऐसे फॉरेस्क क्रेडिट कार्ड जिन पर ट्रांसैक्शन फीस नहीं लगती

1- HDFC बैंक रिगालिया फॉरेक्स प्लस क्रेडिट कार्ड- यह एकमात्र ऐसा कार्ड है जो यूएस डॉलर्स में उपलब्ध है। इस पर जीरो करेंसी मार्क अप चार्ज है। यह विश्व में सभी जगहों पर VISA/ MasterCard affiliated merchants पर स्वीकार किया जाता है।

2- Axis bank बरगंडी प्राइवेट क्रेडिट कार्ड– इस कार्ड पर सभी इंटरनेशनल ट्रांसेक्शन पर जीरो फ़ॉरेक्स देना पड़ता है।इसके साथ ही इस पर विदेशी यात्रा के दौरान फॉरेक्स मार्कअप नहीं देना पड़ेगा। इसके साथ ही विदेश यात्रा के दौरान क्रेडिट सीमा बढ़ाने की छूट है।

3- फेडरल बैंक स्कापिया को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड- यह कार्ड अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन पर जीरो फॉरेक्स मार्क अप देता है। इसकी एनुएल फीस भी जीरो है। हर पात्र को ऑनलाइन और ऑफलाइन खर्च पर 10 प्रतिशत रिवार्ड देने की बात कही गई है। इसके अलावा, स्कैपिया ऐप पर उड़ानों, होटलों और बसों पर तत्काल छूट दी जाती है।

4- RBL वर्ल्ड सफारी क्रेडिट कार्ड- इस कार्ड पर भी फॉरेन करंसी ट्रांसैक्शन पर शून्य प्रतिशत मार्क अप फीस है। इसकी एनुएल मेंबरशिप फीस ₹3,000 रुपये है। आपको प्रत्येक तिमाही पर भारत के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2 कॉप्लीमेंट्री लाउंच विजिट पा सकते हैं। 

5-  ixigo AU क्रेडिट कार्ड– इस कार्ड पर इंटरनेशनल परचेस पर शून्य मार्क अप फीस है। साथ ही होटल और फ्लाइट बुकिंग पर 10 परसेंट इंस्टेंट डिसकाउंट मिलता है। 

6- Club vistara indusland bank explorer क्रेडिट कार्ड – इस कार्ड के जरिए कॉम्लीमेंट्री क्लब विस्तारा गोल्ड मेंबरशिप मिलती है। इस में सभी इंटरनेशनल खर्चों पर जीरो फॉरेन करेंसी मार्क अप लगती है। अगर आप ज्यादा मात्रा में खर्च करते हैं तो इस कार्ड के जरिए कॉम्पीमेंट्री बिजनेस क्लास टिकिट वाउचर मिलते हैं। अगर आप ₹200 खर्च करते हैं तो आपको फ्री कैश एडवांसमेंट और पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी।

7- BookMyForex फॉरेक्स क्रेडिट कार्ड– इसमें भी जीरो फॉरेक्स मार्क अप है। आप इस कार्ड को ऐप के जरिए चला सकते हैं। यह लाइफटाइम फ्री कार्ड है जो 150 देशों से अधिक देशों में स्वीकार किया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोन और क्रेडिट स्कोर पर बड़ा असर, सिर्फ एक EMI चूकने से बढ़ सकती है ब्याज दर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल ज्यादातर लोग रोजमर्रा के खर्च, ऑनलाइन शॉपिंग या पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के भुगतान के लिए EMI (इक्वेटेड मंथली...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...