नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । Sai Life Sciences IPO इस सप्ताह निवेश के लिए ओपन हो रहा है। 3,042 करोड़ रुपये के मेनबोर्ड इश्यू का प्राइस बैंड 549 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। खबर है कि इसके शेयर ग्रे मार्केट खुलने से पहले ही टूट गए हैं।
जानकारी के अनुसार, साई लाइफ साइंसेज कंपनी का आईपीओ 11 दिसंबर को निवेश के लिए ओपन होगा और 13 दिसंबर को बंद हो जाएगा। ग्रे मार्केट पर खास नजर बनाए रखने वाली विभिन्न वेबसाइटों का अध्ययन है कि इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 21 रुपये है। इस आधार पर शेयर को 4.01% प्रीमियम के साथ 571 रुपये पर लिस्ट किया जा सकता है। बता दें कि जीएमपी में 10 रुपये की गिरावट आई है, जबकि पहले यह 31 रुपये प्रीमियम पर उपलब्ध था।
ये हैं कंपनी के प्रमोटर
इस कंपनी के प्रमोटर कनुमुरी रंगा राजू, कनुमुरी मायत्रे, कृष्णम राजू कनुमुरी, सनफ्लॉवर पार्टनर्स, लिली पार्टनर्स, साई क्वेस्ट सिन प्राइवेट लिमिटेड, मैरीगोल्ड पार्टनर्स और ट्यूलिप पार्टनर्स हैं।
क्या काम करती है Sai Life Sciences?
साई लाइफ साइंसेज कंपनी एक फुल सर्विस कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन है। जो कि वैश्विक फार्मास्युटिकल इनोवेटर कंपनियों और बायो टेक्नोलॉजी फर्म्स को स्मॉल मॉलीक्यूल न्यू केमिकल एंटिटीज के लिए दवा की खोज, विकास और मैन्युफैक्चरिंग वैल्यू चेन में एंड-टू-एंड सर्विसेज देती है।
जानिये Sai Life Sciences IPO की डिटेल
आईपीओ में आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 27 शेयर है, जिसके लिए एक इंवेस्टर को कम से कम 14,823 रुपये का इन्वेस्ट करना होगा। एसएनआईआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज 207,522 रुपये के लिए 14 लॉट (378 शेयर) है, जबकि BNII के लिए यह 1,007,964 रुपये के 68 लॉट (1,836 शेयर) है।




