back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निवेश का सुरक्षित विकल्प: Bank of India में ₹2,00,000 पर मिलेगा ₹77,945 फिक्स ब्याज

बैंक ऑफ इंडिया की एफडी स्कीम में ₹2 लाख निवेश कर वरिष्ठ नागरिक गारंटी के साथ ₹77,945 तक का फिक्स ब्याज कमा सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं और बैंक की गारंटी के साथ फिक्स रिटर्न चाहते हैं, तो बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। देश के 12 सरकारी बैंकों में शामिल बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

पिछले साल आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती के बाद कई बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया था। इसी क्रम में बैंक ऑफ इंडिया ने भी 1 दिसंबर 2025 से अपनी एफडी स्कीम्स की ब्याज दरों को संशोधित किया, जिसके बाद निवेशकों के लिए कई फायदे सामने आए।

BOI (बैंक ऑफ इंडिया) FD पर ब्याज दरें

बैंक ऑफ इंडिया में निवेशक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करवा सकते हैं। फिलहाल बैंक एफडी पर 3.00% से लेकर 7.35% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है, जो सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए आकर्षक विकल्प है।

450 दिन की स्टार स्वर्णिम स्पेशल एफडी

BOI की 450 दिनों की स्टार स्वर्णिम स्पेशल एफडी स्कीम खास चर्चा में है, जिसमें सामान्य नागरिकों को 6.70%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं, 3 साल से अधिक और 5 साल से कम अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज दिया जा रहा है।

सामान्य नागरिकों को कितना मिलेगा रिटर्न

अगर कोई सामान्य नागरिक बैंक ऑफ इंडिया में 59 महीने (5 साल से कम) की अवधि के लिए ₹2,00,000 की एफडी कराता है, तो 6.25% ब्याज दर पर मैच्योरिटी पर कुल ₹2,71,302 मिलेंगे, जिसमें ₹71,302 का फिक्स ब्याज शामिल होगा।

वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिलेगा फायदा

वहीं, वरिष्ठ नागरिक यदि उसी अवधि के लिए ₹2 लाख की एफडी कराते हैं, तो 6.75% ब्याज दर पर मैच्योरिटी पर मैच्योरिटी राशि ₹2,77,945 होगी, यानी ₹77,945 का गारंटीड फिक्स ब्याज मिलेगा।

सरकारी बैंक की गारंटी

बैंक ऑफ इंडिया की यह एफडी स्कीम सरकारी बैंक की गारंटी के साथ आती है, जिससे निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है और बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई जोखिम नहीं रहता।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ज्यादा फायदेमंद

फिक्स रिटर्न और जोखिम से मुक्त निवेश की वजह से यह स्कीम खास बन जाती है, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए, जिन्हें इसमें बेहतर ब्याज दर के साथ सुरक्षित और भरोसेमंद रिटर्न मिलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...