back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sarkari Naukri: सेबी में असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर भर्तियां, वेतन 1.5 लाख तक

SEBI Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे नौजवानों के लिए बेहद अच्छी खबर है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रेड-ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे नौजवानों के लिए बेहद अच्छी खबर है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रेड-ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत कई पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाएं। अभी शॉर्ट नोटिस जारी हुआ है। 13 अप्रैल को डिटेल्स नोटिस जारी किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

असिस्टेंट मैनेजर जनरल स्ट्रीम, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम और रिसर्च एवं ऑफिशियल लैंग्वेज टीम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार जिस पद के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे, उसी हिसाब से योग्यता पूरी करनी होगी। मतलब अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता है। नोटिसफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता की जानकारी है।

आयु सीमा

सेबी की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 वर्ष रहनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 मार्च 2024 के आधार पर की जाएगी। एसटी-एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

अभ्यर्थियों का चयन 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। फेज-1 में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में परीक्षा ऑनलाइन होगी और दो पेपर रहेंगे। दूसरे चरण में ही शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए है। SC और ST अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपए शुल्क देय होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

2026 में आने वाला है SpaceX IPO में दाव लगाने का गोल्डन चांस, जानें कैसे भारतीय निवेशक कर सकते हैं हिस्सेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरिक्ष क्षेत्र की दिग्गज कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX), जिसे एलन मस्क ने स्थापित किया है, अगले साल 2026 में अपना आईपीओ लाने...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵