back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद के पास रिएल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या

हैदराबाद, 1 मार्च (आईएएनएस)। हैदराबाद के बाहरी इलाके इब्राहिमपट्टनम के पास मंगलवार को अज्ञात लोगों की गोलीबारी में एक रिएल एस्टेट कारोबारी की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रंगारेड्डी जिले के कर्णमगुड़ा गांव में सुबह करीब छह बजे उस समय हुई जब दोनों एक एसवीयू में कहीं जा रहे थे। इसमें कारोबारी श्रीनिवास रेड्डी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राघवेंद्र रेड्डी घायल हो गया। राघवेन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनके रिश्तेदारों ने कहा कि वे एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का दौरा करने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे। इसमें दोनों की साझेदारी थी। घटना का पता तब चला जब कुछ लोगों ने सड़क किनारे एक स्कॉर्पियो वाहन को एक घायल व्यक्ति के साथ देखा। उन्हें शुरू में यह एक दुर्घटना का संदेह था, लेकिन घायल व्यक्ति ने उन्हें बताया कि किसी ने उस पर गोलियां चला दी थीं। उन्हें पास में एक शव भी मिला और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। –आईएएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...