नई दिल्ली, रफ्तार। देश में बाजार से बाहर हो चुके 2000 रुपये के नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया अपडेट आया है। RBI ने गुरुवार को बताया कि 2000 के 97.92 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आए हैं। 7409 करोड़ रुपए मूल्य के नोट लोगों के पास भी हैं। केंद्रीय बैंक ने 19 मई 2023 को 2 हजार रुपए मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने का ऐलान किया है।
7 अक्टूबर 2023 तक जमा करने थे नोट
19 मई 2023 की स्थिति के अनुसार उस समय चलन में 2 हजार के बैंक नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था। यह 31 जुलाई 2024 को घटकर 7409 करोड़ रुपये रहा। आरबीआई ने कहा है कि इस तरह 19 मई 2023 तक चलन में मौजूद 2000 रुपये के 97.92 प्रतिशत नोट वापस आ गए हैं। 2000 रुपये के बैंक नोट को जमा या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में थी।
RBI के रीजनल ऑफिस में 19 मई 2023 से बदले जा रहे थे नोट
चलन से हटाए गए 2 हजार के नोट को बदलने की सुविधा 19 मई 2023 से रिजर्व बैंक के 19 रीजनल ऑफिस में थी। आरबीआई के रीजनल ऑफिस 9 अक्टूबर 2023 से लोगों और इकाइयों से उनके बैंक खातों में जमा करने को 2000 रुपए के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। लोग देश के भीतर भारतीय डाक से 2000 रुपए के नोट आरबीआई के किसी रीजनल ऑफिस में भेज रहे। यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा हो जाता है।
देश में 19 आरबीआई कार्यालय
अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, तिरुवनंतपुरम में हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





