back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फौरन निपटा ले बैंक से जुड़े सारे काम, फरवरी में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

फरवरी में कुल 10 दिन की छुट्टियों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और प्रत्येक रविवार को मिलाकर पांच दिन का अवकाश भी शामिल है।

download__37_.jpg

नई दिल्ली, एजेंसी। डिजिटल बैंकिंग लेनदेन के इस दौर में आवश्यक कामकाज को निपटाने के लिए यदि आपको बैंक जाना बेहद जरूरी हो, तो यह आपके काम की खबर है। दरअसल फरवरी महीने के 28 दिनों में से 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में फरवरी की बैंक छुट्टियों पर आप एक नजर डाल लें, ताकि आपको परेशानियों का सामना न करना पड़े।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार फरवरी में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी फरवरी के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की वजह से बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। फरवरी में कुल 10 दिन की छुट्टियों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और प्रत्येक रविवार को मिलाकर पांच दिन का अवकाश भी शामिल है। हालांकि, इस दौरान लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए ऑनलाइन बैंकिंग सेवा और एटीएम सर्विस चालू रहेगी।

जानें फरवरी में किन- किन दिनों में बंद रहेगा बैंक

05 फरवरी:- हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती और महीने का पहला रविवार।

11 फरवरी:- महीने का दूसरे शनिवार की वजह से देशभर के बैंकों में अवकाश।

12 फरवरी:- रविवार को सप्ताहिक अवकाश।

15 फरवरी: लुई नगाई नी के अवसर पर मणिपुर में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी।

18 फरवरी: महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और रविवार का साप्ताहिक अवकाश।

20 फरवरी: अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्य स्थापना दिवस।

21 फरवरी: लोसर के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

25 फरवरी: महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 फरवरी: रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सावधान! कल हड़ताल पर रहेंगे देश भर के बैंक कर्मचारी; SBI और BoB ने जारी किया अलर्ट, निपटा लें जरूरी काम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 12 फरवरी को देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहने वाले हैं, जिससे आम ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है।...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵