back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुबई एक्सपो में राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन आज

जयपुर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दुबई एक्सपो के भारतीय पवेलियन में शनिवार को राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन किया जाएगा। राज्य के शहरी विकास और आवास मंत्री शांति धारीवाल, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा और उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया की अगुवाई में राजस्थान सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए एक्सपो में भाग ले रहा है। 18 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे। उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त अर्चना सिंह ने कहा कि राजस्थान एक बेहतर निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है। दुबई एक्सपो में निवेशकों को राजस्थान में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। साथ ही 24 और 25 जनवरी, 2022 को होने वाले इनवेस्ट राजस्थान के लिए भी आमंत्रण किया जाएगा। इसके अलावा 15 नवंबर को दुबई में रोड शो भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एग्रो एंड एग्रो प्रोसेसिंग, ईवी, केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स, ईएसडीएम, टूरिज्म, मेडिकल एंड हेल्थ, माइन्स, मिनरल्स एंड सिरेमिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी, टेक्सटाइल्स जैसे सेक्टरों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, इन क्षेत्रों में निवेश की बहुत बड़ी संभावनाएं हैं। दुबई एक्सपो में 18 नवंबर तक उद्योग के प्रतिनिधियों और प्रमुख निवेशकों के साथ चर्चा की जाएगी और राजस्थान में निवेश करने की इच्छा रखने वाले निवेशकों के साथ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। सिंह ने कहा कि डीएमआईसी, गैस ग्रिड पाइपलाइन, रिफाइनरी और फिनटेक पार्क में निवेश के अवसरों पर अन्य देशों के उद्योगपतियों के साथ-साथ दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाएगी। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵