नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । त्योहारी सीजन के तुरंत बाद जब लाखों लोग अपने काम की जगहों पर लौटने की तैयारी में हैं, ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को एक जरूरी जानकारी दी है। 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक रेलवे ने मेंटेनेंस और रोलिंग ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
दरअसल, हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं और त्योहारों के बाद यह संख्या और भी बढ़ जाती है। ट्रेनें किफायती और तेज होती हैं, इसलिए ये लोगों के लिए यात्रा का पहला विकल्प होती हैं। लेकिन सफर से पहले आपको पूरी लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए, ताकि यात्रा में कोई रुकावट न आए। अगर आप इन तारीखों के दौरान सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
आद्रा डिवीजन की कई ट्रेनें रद्द
रेलवे से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, आद्रा डिवीजन से घर लौटने वालों के लिए एक अहम सूचना है। 23 से 26 अक्टूबर के बीच इस डिवीजन की 4 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, रोलिंग ब्लॉक और मेंटेनेंस के चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इसके अलावा 6 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलाई जाएंगी (यानी तय स्टेशनों से पहले ही रोक दी जाएंगी या वहीं से शुरू होंगी)। 3 ट्रेनें रीशेड्यूल की गई हैं, जो अब निर्धारित समय से देरी से चलेंगी। रेलवे के अनुसार, ये सभी बदलाव ट्रैक, सिग्नल और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के कारण किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ट्रेनों का संचालन और भी बेहतर और सुरक्षित हो सके।
पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनें (26 अक्टूबर)
68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (दोनों दिशाओं में रद्द)
68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (दोनों दिशाओं में रद्द)
शॉर्ट टर्मिनेशन/ऑरिजिनेशन (24 व 23 अक्टूबर)
18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस (24 अक्टूबर) – केवल बोकारो स्टील सिटी तक चलेगी। बोकारो-धनबाद-बोकारो सेक्शन रद्द ।
13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान MEMU एक्सप्रेस (24 अक्टूबर) – केवल गोमो तक चलेगी। गोमो-हटिया-गोमो सेक्शन रद्द ।
63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल एक्सप्रेस (23 अक्टूबर) – केवल आद्रा तक ही ऑपरेट होगी।
रीशेड्यूल की गई ट्रेनें (26 अक्टूबर)
18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस (बक्सर से 90 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी)
68088 धनबाद-बांकुड़ा MEMU (धनबाद से 60 मिनट देरी से चलेगी)
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। आप यह जानकारी IRCTC वेबसाइट रेलवे की आधिकारिक ऐप या नजदीकी रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर सकते हैं। इससे अंतिम समय पर परेशानी से बचा जा सकता है।




