back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Govardhan Puja Mantra: गोवर्धन पूजा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, कृष्ण भगवान की होगी कृपा

गोवर्धन पूजा के दिन यानी आज आप कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। इस दौरान लोग कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना करते हैं उनका कीर्तन भजन करके उनका आशीर्वाद और कृपया प्राप्त करते हैं। गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व है।गोवर्धन पूजा कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना हर दिन की जाती है लेकिन गोवर्धन पूजा के दिन उनका महत्व और बढ़ जाता है। आज के दिन कृष्ण भगवान को प्रसन्न करके आप मनचाहा फल की प्राप्ति भी कर सकते हैं।

पूजा विधि 

गोवर्धन पूजा के दिन आपको स्नान करके गाय के गोबर से एक पहाड़ बनाना चाहिए उसके बाद उसके बीच में कृष्ण भगवान की मूर्ति कोई स्थापित करना चाहिए। गोवर्धन पर्वत के समक्ष दीप जलाना चाहिए और फल फूल भोग अर्पित करके पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसके बाद आपको गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगानी चाहिए। परिक्रमा लगाते समय आप कृष्ण भगवान के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।

गोवर्धन पूजा का महत्व 

आपको बता दे की गोवर्धन पूजा की कहानी कृष्ण लीला से जुड़ी हुई है कृष्ण भगवान ने ही सबसे पहले गोवर्धन पूजा शुरू की थी। हिंदू शास्त्र के अनुसार आज के दिन ही श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर इंद्रदेव के क्रोध से ब्रज वासियों और पशु-पक्षियों की रक्षा की थी। यही कारण है कि गोवर्धन पूजा में गिरिराज के साथ कृष्ण जी के पूजन का भी विधान है। इस दिन अन्नकूट का विशेष महत्व माना जाता है।

इन मंत्रों का करें जाप

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।

विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।

‘श्री कृष्णाय वयं नुम:

सच्चिदानंदरूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे।

तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नुम:।।

ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात”

क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः’ यह मंत्र कृष्ण भगवान को बहुत प्रिय है आप इस मंत्र का जाप करके अपने जीवन में चल रही सभी परेशानी को खत्म कर सकते हैं।

ऊँ नमः भगवते श्रीगोविन्दायः इस मंत्र के जब से आपके जीवन में सुख समृद्धि आती हैं और कृष्ण भगवान प्रसन्न होते हैं। 

ऐं क्लीं कृष्णाय हृीं गोविंदाय श्रीं गोपीजनवल्लभाय स्वाहा ह्नसों’-इस मंत्र कि जब करने से आपके जीवन के समस्त पापों का नाश होता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

 

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵