back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फोनपे यूजर्स को मोबाइल रिचार्ज पर मिलेगा 50 रुपये तक का कैशबैक

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने घोषणा की है कि प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज पर यूजर्स को 50 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा । कंपनी ने कहा कि फोनपे ऐप के जरिए रिचार्ज करने वाले यूजर्स को 51 रुपये से ऊपर के तीन प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज पूरे करने पर सुनिश्चित कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर वर्तमान में सभी भुगतान साधनों पर ऐप के लेटेस्ट वर्जन पर सभी फोनपे यूजर्स के लिए लागू होगा। ऑफर का लाभ उठाने के लिए, यूजर्स को फोनपे ऐप खोलना होगा, मोबाइल रिचार्ज पर क्लिक करना होगा, नंबर का चयन करना होगा और अपने चुने हुए प्लान के आधार पर रिचार्ज करना होगा। फोनपे के 325 मिलियन से अधिक पंजीकृत यूजर्स हैं। यूजर्स पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं, मोबाइल, डीटीएच, डेटा कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं, स्टोर पर भुगतान कर सकते हैं, उपयोगिता भुगतान कर सकते हैं, सोना खरीद सकते हैं और इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश कर सकते हैं। फोनपे ने 2017 में गोल्ड के लॉन्च के साथ वित्तीय सेवाओं में प्रवेश किया, जो यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रूप से 24-कैरेट सोना खरीदने का एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करता है। प्लेटफॉर्म को पूरे भारत में 22 मिलियन से अधिक मर्चेंट आउटलेट्स पर भी स्वीकार किया जाता है। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵