नई दिल्ली, 1 दिसंबर( आईएएनएस)। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने एक बड़े फैसले में पेट्रोल पर लगने वाले वैट को घटा दिया है। इस फैसले से दिल्ली में पेट्रोल आठ रूपये सस्ता हो गया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मौजूदा 103.97 रूपये प्रति लीटर से घटकर 95.97 रूपये प्रति लीटर हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में वैट को घटाने के अपने फैसले पर मुहर लगाई। –आईएएनएस आरजेएस




