back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paytm समेत 2 बैंकों पर जुर्माना, RBI ने सुरक्षित बैंकिंग न होने पर की कार्रवाई

RBI Action On Bank: सुरक्षित बैंक प्रणाली नहीं होने पर आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक समेत कई बैंकों पर कार्रवाई की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुरक्षित बैंक प्रणाली नहीं होने पर आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक समेत कई बैंकों पर कार्रवाई की है। RBI ने बैंकों पर मोटा जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर 5.39 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा पुणे के अन्नासाहेब सहकारी बैंक पर 4 लाख का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है। ग्राहकों का लेन-देन समझौता प्रभावित नहीं होगा।

KYC नियमों का नहीं हो रहा पालन

RBI ने कहा कि उसने नो योर कस्टमर (KYC) मानदंडों समेत प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड पर 5.39 करोड़ का जुर्माना लगाया। RBI ने भुगतान बैंकों को लाइसेंस देने के लिए आरबीआई दिशा-निर्देश, बैंकों में साइबर सुरक्षा ढांचे, यूपीआई इंफ्रास्ट्रक्चर समेत मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल को सुरक्षित करने संबंधित प्रावधानों का गैर अनुपालन पाया।

एंटी मनी लांड्रिंग के लिए जांच की गई थी बैंकिंग प्रणाली

अधिकारियों ने बताया कि बैंक की केवाईसी एएमएल (एंटी मनी लॉन्ड्रिंग) के नजरिए से स्पेशल जांच हुई और लेखा परीक्षकों द्वारा बैंक का व्यापक सिस्टम ऑडिट किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जांच में पाया गया कि पेटीएम पेमेंट बैंक भुगतान सेवाएं देने के लिए शामिल संस्थाओं के संबंध में लाभकारी मालिक की पहचान करने में फेल है।

भुगतान लेन-देन की निगरानी नहीं करते बैंक

RBI ने कहा कि पता चला है कि बैंक भुगतान लेन-देन की निगरानी नहीं करता था। भुगतान सेवाओं का लाभ उठाने वाली संस्थाओं की जोखिम प्रोफाइलिंग नहीं करता था। पेटीएम पेमेंट बैंक ने भुगतान सेवाओं का लाभ उठाने वाले कुछ कस्टमर एडवांस अकाउंट में दिन के अंत में शेष राशि की नियामक सीमा तोड़ी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘नो बिंदी, नो तिलक’ विवाद के बाद Lenskart का बड़ा बदलाव: नई स्टाइल गाइड की जारी, जानिए किन चीजों पर लगाई गई है रोक?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हाल ही में ‘नो बिंदी, नो तिलक’ विवाद के बाद Lenskart ने अपने कर्मचारियों के लिए नई ‘इन-स्टोर स्टाइल गाइड’...
spot_img

Latest Stories

Bihar Mahila Rojgar Yojana: अब मिलेंगे 20 हजार रुपये, जानें किसे और कब मिलेगी अगली किस्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में महिलाओं के लिए चलाई...

दिखने में iPhone 17 Pro Max जैसा, कीमत आधी से भी कम! Flipkart पर मिल रहा Infinix का ये शानदार फोन- जानिए कीमत और...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में नए लॉन्च...

GT vs MI: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? मैच से पहले बड़ा फिटनेस अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में Mumbai Indians और...

Akshay Kumar की फिल्म Bhooth Bangla ने वीकेंड का उठाया फायदा, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵