back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

OYO वालों ने सालभर में इतने रुपये कमाए कि सुनकर होश उड़ जाएंगे!

OYO FY24 Results : ओयो होटल ने बीती आठ तिमाहियों में पॉजिटिव EBITDA और 1000 करोड़ का कैश बैलेंस रिकॉर्ड किया है। कंपनी के मालिक का कहना है कि ऑडिट वित्तीय आंकड़े संभवतः इन आंकड़ों के आसपास होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑनलाइन होटल बुकिंग कंपनी OYO ने पहली बार मुनाफा कमाया है। वित्त वर्ष 2024 में OYO का नेट प्रॉफिट 100 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। कंपनी के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने यह जानकारी दी। रितेशन ने बताया कि ये पॉजिटिव EBIDTA की उनकी लागातार आठवीं तिमाही है। इसके साथ ही ये जानकारी भी दी कि कंपनी के पास अभी एक हजार करोड़ का कैश बैलेंस भी है। इसके साथ ही रितेश ने बताया कि कंपनी की क्रेडिट रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

रितेश अग्रवाल ने लिखा, “जब कोई कस्टमर या होटल पार्टनर खुश होता है तो मुझे बेहद खुशी होती है। 23-24 के हमारे पहले फाइनेंशियल नंबर्स आ गए हैं और इसने मुझे खुशी के साथ विनम्रता भी दी है। ये हमारा पहला साल है जो प्रॉफिटेबल रहा है और हमने करीब 100 करोड़ का प्रॉफिट कमाया है।”

नॉर्डिक, अमेरिका और ब्रिटेन समेत अन्य मार्केट में भी ग्रोथ

रितेश ने बताया कि कंपनी भारत के अलावा नॉर्डिक, दक्षिण पूर्व एशिया, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे अन्य प्रमुख मार्केट में भी उभरा है। इस सप्ताह की शुरुआत में ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग फर्म फिच रेटिंग्स ने ओयो की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज की रेटिंग अच्छी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार OYO ने वित्त वर्ष 2023-24 में अपने प्लेटफॉर्म पर 5 हजार होटल और 6 हजार मकान जोड़े हैं।

IPO के लिए दोबारा ड्राफ्ट जमा करेगी

IPO लाने के लिए कंपनी फिर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करेगी। कंपनी का कहना है कि ओयो डॉलर बॉन्ड की बिक्री कर 45 करोड़ डॉलर जुटाने को अपनी री-फाइनेंसिंग की प्लानिंग जल्द फाइनल करेगी। DRHP में IPO की योजना बनाने वाली कंपनी से जुड़ी जानकारियां होती हैं, जिसे सेबी के पास जमा किया जाता है। इसमें कंपनी के फाइनेंस, प्रमोटर, इन्वेस्ट करने के जोखिम, फंड जुटाने की वजह, इकट्ठा होने वाले फंड का उपयोग कहां और कैसे होगा जैसी अहम जानकारियां दी जाती हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

OYO का IPO फिर चर्चा में, नवंबर तक फाइल हो सकते हैं दस्तावेज! जानिए सबसे बड़ा निवेशक सॉफ्टबैंक कौन?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अरबपति रितेश अग्रवाल की ग्लोबल ट्रैवल टेक कंपनी OYO एक बार फिर IPO लाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक,...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...