back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वनप्लस नॉर्ड 2 5जी में होगी नई एआई डायमेंसिटी चिप

बेंगलुरू, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने बुधवार को ऐलान किया कि कंपनी ने डायमेंसिटी 1200-एआई के लिए चिप निर्माण कंपनी मीडियाटेक के साथ हाथ मिलाया है, जो अपकमिंग वनप्लस नॉर्ड 2 5जी में फीचर्ड होगा। चिपसेट की नई एआई क्षमताओं को उजागर करने और इसे स्टैंडर्ड डाइमेंसिटी 1200 से अलग करने के लिए वनप्लस और मीडियाटेक ने इसका नाम डाइमेंशन 1200-एआई चुना है। वनप्लस के संस्थापक पीट लाउ ने एक बयान में कहा, वनप्लस में हम दुनिया के साथ सबसे अच्छी तकनीक साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वनप्लस नॉर्ड की श्रेणी अधिक किफायती कीमत के साथ इस मिशन की पुष्टि करती है। उन्होंने आगे कहा, स्मार्टफोन के अनुभव को अधिक सुगम और फास्ट बनाना वनप्लस का मकसद है, जो इसे दूसरों से अलग बनाता है। हमें हमेशा नई तकनीक और तरीकों की तलाश रहती है, ताकि हमारे यूजर्स इन सभी चीजों का लाभ उठा सके। अपकमिंग वनप्लस नॉर्ड 2 5जी में एआई-समर्थित कई सारी चीजें होंगी जैसे कि बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए एआई-असिस्टेड फोटोग्राफी, एटॉप रैकिंग यूजर के लिए डिस्प्ले इन्हैंसमेंट, गेमिंग के बेहतरीन अनुभव के लिए शानदार रिस्पॉन्स टाइम सहित कई सारी चीजें हैं। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵