back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Silver Price Crash: साल के आखिरी दिन सिल्वर खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अचानक ₹18000 सस्ती हुई चांदी

साल 2025 के आखिरी कारोबारी दिन यानी 31 दिसंबर को चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी खुलते ही क्रैश हो गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2025 के आखिरी कारोबारी दिन यानी 31 दिसंबर को चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी खुलते ही क्रैश हो गई। पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 1 किलो चांदी का भाव ₹18,000 से ज्यादा टूट गया, जिससे निवेशकों और बाजार दोनों में हलचल मच गई।

₹2.51 लाख से फिसलकर ₹2.32 लाख पर पहुंची चांदी

MCX पर चांदी का पिछला बंद भाव ₹2,51,012 प्रति किलो था, लेकिन बाजार खुलते ही यह करीब 6.90% गिरकर ₹2,32,228 प्रति किलो तक पहुंच गई। हालांकि दिन के कारोबार में कुछ रिकवरी देखने को मिली, लेकिन खबर लिखे जाने तक चांदी अब भी ₹10,812 (4.31%) की गिरावट के साथ ₹2,40,200 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिला दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Comex Silver Price में आई भारी गिरावट का असर सीधे घरेलू बाजार पर पड़ा। वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ गया। 2025 के आखिरी हफ्ते में सिर्फ तीन कारोबारी दिनों के भीतर चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला सोमवार को चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए ₹2.54 लाख प्रति किलो का लाइफटाइम हाई छुआ उसी दिन आधे कारोबार में ही ₹21,500 से ज्यादा की बड़ी गिरावट हुई, और मंगलवार को फिर जोरदार तेजी के साथ चांदी ₹17,000 से ज्यादा महंगी हुई, फिर बुधवार को अचानक बाजी पलटी और ₹18,000 प्रति किलो तक की गिरावट हुई।

रिकॉर्ड हाई से कितनी सस्ती हुई चांदी?

सोमवार को MCX पर चांदी का रिकॉर्ड हाई ₹2,54,174 प्रति किलो रहा था। बुधवार को यह गिरकर ₹2,32,228 तक पहुंच गई। इस हिसाब से चांदी फिलहाल अपने लाइफटाइम हाई से करीब ₹21,946 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। चांदी की गिरावट का असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिला। MCX पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना ₹1,35,756 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। सोना अपने रिकॉर्ड हाई ₹1,40,655 प्रति 10 ग्राम से अब करीब ₹4,899 सस्ता हो चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵