back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NTPC Green Energy IPO: 10,000 करोड़ के आईपीओ की लिस्टिंग होते ही लगा अपर सर्किट, निवेशकों की हुई बल्ले बल्ले

आज 27 नवंबर को NTPC Green Energy के आईपीओ की लिस्टिंग हो चुकी है। लिस्ट होते ही शेयर में अपर सर्किट लग गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। NTPC Green Energy IPO 19 नवंबर को निवेशकों की बोली के लिए खोला गया था जिसमें निवेश करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर थी। आज 27 नवंबर को इस आईपीओ के शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। निवेशकों लिस्ट होने के बाद उस समय खुश हो गए जब बाजार खुलते ही शेयर में अपर सर्किट लग गया। हालांकि कुछ देर बाद शेयर ने फिर से ट्रेड करना शुरु कर दिया था। 111 के भाव पर लिस्ट (NTPC Green Energy Share Listing) हुए शेयर निवेशकों को लगभग 13 प्रतिशत का मुनाफा दे रहे हैं।

बाजार में शेयर लिस्ट होते ही लगा अपर सर्किट

शेयर का अपर प्राइज बैंड 108 रुपये था, 3 रुपये NTPC Green Energy GMP का भाव था जिसके बाद इस आईपीओ के शेयर बाजार में 111 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। हालांकि लगभग 1 घंटे के शुरुआती कारोबार के बाद NTPC Green Energy Share में अपर सर्किट लग गया। तकरीबन 15 मिनट तक यह अपर सर्किट लागू रहा लेकिन इसके बाद शेयर ने एक बार फिर ट्रेड करना शुरु किया। खबर लिखे जाने तक शेयर 121.86 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है जिसके चलते निवेशकों को लगभग 13 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

कैसा रहा NTPC Green Energy IPO Subscription Rate?

19 नवंबर से 22 नवंबर के बीच NTPC Green Energy IPO को कुल 2.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी में इसे 3.51 गुना सबस्क्राइब किया गया जबकि NII कैटेगरी में 85 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला। हालांकि इस आईपीओ को सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन रिटेल कैटेगरी में मिला जो कि 3.59 गुना था। इसके अलावा शेयर होल्डर्स कैटेगरी में इसे 1.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है जबकि एमप्लोई कैटेगरी में सबसे कम 0.77 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द ही बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵