back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, May 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PF में बड़ा बदलाव: अब ATM और UPI से निकलेगा पैसा, तारीख और प्रक्रिया जानें

अब कर्मचारी भविष्य निधि (PF) का पैसा निकालना होगा और भी आसान होगा क्योंकि अप्रैल 2026 से EPFO सदस्य एटीएम और UPI के जरिए सीधे PF फंड तक पहुंच सकेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए डिजिटल क्रांति लाने जा रहा है। अब जरूरत पड़ने पर PF की राशि निकालना इतना मुश्किल नहीं रहेगा। अप्रैल 2026 से EPFO ऐसे बदलाव करने वाला है, जिससे न केवल एटीएम से बल्कि UPI के जरिए भी PF का पैसा सीधे निकाला जा सकेगा। इस सुविधा के लागू होने के बाद खाताधारकों को दफ्तरों के चक्कर काटने या लंबे इंतजार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

अप्रैल 2026 से शुरू होगी नई सुविधा

सूत्रों के अनुसार, EPFO अप्रैल 2026 तक एटीएम और UPI आधारित PF निकासी सुविधा लॉन्च कर सकता है। इस बदलाव के लिए संगठन अपने डिजिटल सिस्टम को पूरी तरह अपग्रेड कर रहा है। बीते साल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने घोषणा की थी कि PF निकासी को तेज और आसान बनाया जाएगा। अब तय सीमा तक राशि निकालने के लिए किसी अन्य अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

EPFO 3.0: सिस्टम का ट्रायल पूरा

जानकारी के मुताबिक, EPFO 3.0 के सभी मॉड्यूल्स का ट्रायल पूरा हो चुका है। फिलहाल कोई तकनीकी दिक्कत सामने नहीं आई है, लेकिन EPFO हर संभावना का परीक्षण कर रहा है ताकि सुविधा लागू होने के बाद किसी खाताधारक को परेशानी न हो। डिजिटल अपडेट के बाद PF निकासी प्रक्रिया और अधिक सुरक्षित और तेज होगी।

नया सिस्टम कैसे काम करेगा

नए सिस्टम के तहत कर्मचारियों को PF खाते से जुड़े एटीएम कार्ड दिए जा सकते हैं। इसके जरिए वे तय सीमा तक एटीएम से सीधे रकम निकाल सकेंगे। इसके साथ ही, UPI के माध्यम से भी PF बैलेंस से भुगतान या ट्रांसफर संभव होगा। इसका मतलब है कि आप आपात स्थिति में तुरंत कैश या डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे।

पहले ही मिल चुकी है 75% निकासी की छूट

कुछ महीने पहले ही EPFO ने सदस्यों को PF में जमा राशि का 75 प्रतिशत तक निकालने की सुविधा दी थी। इस कदम से कर्मचारियों को आर्थिक संकट के समय राहत मिली थी। अब एटीएम और UPI की सुविधा के आने से यह प्रक्रिया और अधिक सरल, तेज और डिजिटल हो जाएगी।

खाताधारकों के लिए बड़ी राहत

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से PF निकासी के नियमों में भारी सुधार होगा। अब समय की बर्बादी, कागजी कार्रवाई और लंबी प्रक्रिया के बजाय खाताधारक अपने जरूरत के अनुसार तत्काल पैसे तक डिजिटल या कैश में पहुंच सकेंगे। EPFO का यह कदम कर्मचारियों की सुविधा और वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है।

इस नई डिजिटल सुविधा के लागू होने के बाद PF फंड तक पहुँच पहले से कहीं ज्यादा सरल, तेज और भरोसेमंद हो जाएगी, जो हर कर्मचारी के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

“Bijlee Bijlee” से बॉलीवुड तक, जानिए कैसे Palak Tiwari बनीं GenZ Style Icon

Palak Tiwari आज बॉलीवुड की उभरती हुई युवा अभिनेत्रियों...

40 साल से ऊपर के मजदूरों को मिलेगा फ्री हेल्थ चेकअप, केंद्रीय मंत्री Mansukh Mandaviya ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵